अखिलेश बोले- इंटेलिजेंस फेल्योर से हुई उमेश की हत्या

कहा- CM मिट्टी में मिलाने को कहते हैं, तो टॉप-10 माफिया की सूची कब जारी करेंगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के मुददे पर प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल है। उमेश पाल की हत्या इंटेलिजेंस फेल्योर के कारण हुई है। अगर किसी को गनर दिया जाता है, तो उसकी रिपोर्ट मांगी जाती है। सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी होती है।

उमेश पाल हत्याकांड को लेकर BJP पर बरसे अखिलेश, कहा- क्या गोली चलना जीरो टॉलरेंस है…असफल हो गई है योगी सरकार

गनर की जान चली जाए, तो इससे बड़ी बात नहीं हो सकती। एक नहीं दो-दो गनर की मौत हो गई। इसके साथ ही घटना के महत्वपूर्ण गवाह को भी मार दिया गया।

उन्होंने कहा कि शूटआउट का वीडियो देखने से ऐसा लग रहा है कि जैसे प्रयागराज में कोई फिल्म की शूटिंग चल रही हो। वहां पर दिनदहाड़े बम और बंदूक से एक युवक को मार दिया जाता है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है।

भाजपा से जनता को कोई उम्मीद नहीं है

अखिलेश यादव ने कहा कि यह (भाजपा) केवल धोखा देने वाले लोग हैं। जो लोग यहीं बगल में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे नहीं बना पा रहे हैं, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। आजमगढ़ में भी अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है।

यह सरकार जनता को धोखा देने का काम कर रही है। स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया। जानवर खेत चर रहे हैं, ऐसे में किसान कहां जाए। सपा सुप्रीमो का कहना है कि भाजपा से नौकरी और रोजगार की उम्मीद छोड़ दीजिए। यह लोग अग्निवीर और आउटसोर्सिंग जैसी आधी-अधूरी नौकरी देंगे।

पूर्व मंत्री की पत्नी का 28 फरवरी को हुआ था निधन

पूर्व मंत्री बलराम यादव की पत्नी लाली देवी का 28 फरवरी को लखनऊ आवास पर निधन हो गया था। उनकी उम्र 82 साल थी। 1 मार्च को उनका शव लखनऊ से सुबह अतरौलिया के सेनपुर पैतृक आवास पर लाया गया था। वहां पर अंतिम दर्शन के बाद शव यात्रा निकाली गई थी। उसके बाद अंतिम संस्कार किया गया था।

टॉप-10 माफियाओं की सूची जारी करने की मांग

अखिलेश ने कहा कि सपा पीड़ित परिवार के साथ है। ने उमेश पाल हत्याकांड का पूरा खुलासा होने के बाद वे मृतक के परिजन से मिलने जाएंगे। उन्होंने सरकार से मांग किया की पूरी घटना का खुलासा जल्द कराया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अगर माफियाओं को मिट्टी में मिलाने जा रहे हैं तो आखिर टॉप-10 माफियाओं की सूची क्यों नहीं आ रही है।

उन्होंने आगे कहा कि टॉप-10 माफियाओं की सूची इसलिए नहीं आ रही है, क्योंकि उसमें बड़ी संख्या में भाजपा के नेता हैं। कानपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस का व्यवहार बदल गया। कानपुर में बलवंत को कैसे मार दिया। कानपुर में मां बेटी को मार दिया गया। अधिकारी भाग गए। जब पुलिस ही लोगों को मारने लगे तो कहां भागेंगे। भाजपा सरकार ने सारी व्यवस्था खराब करके रख दी है।

इसे भी पड़े 👉

सेना ने कहा- हम असंभव को संभव बनाते हैं

गलवान घाटी में संघर्ष के बाद से ही दोनों देशों की सेनाएं अलर्ट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बेहद ऊंचाई वाले इन क्षेत्रों में तैनात सैनिक टुकड़ियां सर्दियों के दौरान कई गेम्स ऑर्गेनाइज करती हैं। इसे सर्दियों के दौरान कई गेम्स ऑर्गेनाइज करती हैं। इसे सैनिकों की फिटनेस बरकरार रखने की एक्सरसाइज बताया गया है।

नीचे दी गई तस्वीर भारतीय सेना की लेह स्थित 14वीं कोर ने शेयर की है। उन्होंने लिखा- पटियाला ब्रिगेड त्रिशूल डिवीजन ने पूरे उत्साह और शौर्य के साथ शून्य से नीचे के तापमान और बेहद ऊंचाई वाले क्षेत्र में एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। हम असंभव को संभव बनाते हैं।

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर, 100 FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में 100 FIR दर्ज की हैं।

SDM के नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी जांच और 1 अप्रैल से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान होगा शुरू

बस्ती जिले के सभी 119 पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की जायेगी। तहसील के एसडीएम जांच संबंधित टीम का नेतृत्व करेंगे। सीएमओ को डीएम ने आदेश दिया है कि टीम में एक डॉक्टर और एक जिला स्तरीय अधिकारी शामिल किए जाएंगे। उन्होंने सीडीओ, एसडीएम डीडीओ, सीआरओ, पीडी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को टीम में स्थान देने के लिए कहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

BEST DEALS

Most Popular