गोरखपुर में ‘तमंचे पर डिस्को’ का VIDE0: खुलेआम लहराया असलहा

गोरखपुर में ‘तमंचे पर डिस्को’ का VIDEO: शामियाना में आज तोहरे चलते गोली… गाने पर कीचड़ में किया डांस, खुलेआम लहराया असलहा | गोरखपुर से तमंचा लहराते हुए डांस का वीडियो सामने आया है। इसमें भोजपुरी सॉन्ग ‘चली शामियाना में आज तोहरे चलते गोली…’ की धुन पर 8-10 लोग कीचड़ में थिरक रहे हैं। उनके बीच में एक शख्स तमंचा लहराते हुए डांस कर रहा है। ये वीडियो चिलुआताल इलाके के परमेश्वरपुर में होली के दिन का बताया जा रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग कीचड़ मेंलोट-लोट कर डांस कर रहे हैं। उनमें कुछ कम उम्र केबच्चे भी हैं। शनिवार को यह वीडियो सोशल मीडियापर वायरल हुआ वीडियो सामने आने के बाद पुलिस नेमामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। SP नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि वीडियो के जरिए युवकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें अरेस्ट कर लिया जाएगा।

सख्ती का नहीं दिख रहा असर

हाल के दिनों में कई नाबालिग असलहों के शौक के चक्कर में नकली असलहे के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर चुके हैं। कई मामलों में 18 व 19 की उम्र के युवकों को जेल भी भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, एडीजी अखिल कुमार के आदेश पर दो साल पहले अवैध असलहों के खिलाफ अभियान चला। इसे ऑपरेशन तमंचा का नाम दिया गया। इसका असर भी रहा। कई बदमाश दबोचे गए और 2022 में गोरखपुर जोन में 4, 132 असलहे भी बरामद कर लिए गए।

https://youtu.be/NXTDe5u5pEY

असलहा पकड़े जाने के बाद पुलिस ने दावा किया कि तस्करों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। जल्द ही तस्करों को भी दबोचा जाएगा। लेकिन, ऐसा होता कभी नहीं। इसे गंभीरता से लेते हुए नए साल की शुरुआत होते ही एडीजी ने ऑपरेशन तमंचा – 2 चलाने का आदेश दिया।

इसका मकसद है कि असलहा तस्करों को पकड़ा जाए, ताकि अवैध असलहे जिले में आ ही ना पाए। लेकिन इसकी भी शुरुआत में सिर्फ असलहों के इस्तेमाल करने वाले ही दबोचे जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद पुलिस की सख्ती का असर नहीं दिख रहा है।

ये भी पढ़ेंः पहले भी सामने आ चुके हैं कई वीडियो…

गोरखपुर में DJ डांस करते हुए कार्बाइन से फायरिंग

गोरखपुर
तमंचे के बाद ‘कार्बाइन पर डिस्को’MP

गोरखपुर में एक कार्यक्रम में कार्बाइन से गोली चलाने का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक युवक डांस करते हुए फायरिंग कर रहा है। जो शुक्रवार का है। युवक अपने दोस्तों के साथ नाचते हुए नजर रहा है। कई बार फायरिंग कर रहा है।

पुलिस के मुताबिक, वीडियो खोराबार इलाके का है। शुक्रवार को वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। सपा के पूर्व प्रदेश महासचिव कुंवर प्रताप सिंह के बेटे विजय प्रताप सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वह कार्बाइन भी बरामद कर ली है, जिससे फायरिंग की जा रही है।

आरोपी को पकड़ असलहा बरामद कर ली पुलिस

SP सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया, “एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ खोराबार थाने में केस भी दर्ज कर लिया गया है। वीडियो में दिख रहा असलहा भी बरामद कर लिया गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि कार्बाइन आई कहां से है। “

ग्राम प्रधान है आरोपी युवक

दरअसल, गुरुवार को एक वीडियो सामने आया। जिसमें कुछ युवक डांस फ्लोर पर असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। हालांकि, फायरिंग सिर्फ एक युवक कर रहा है, बाकी उसके साथ खड़े तमाशा देख रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, वीडियो में फायरिंग कर रहा युवक खोराबार इलाके के मतौनी गांव के रहने वाला विजय प्रताप सिंह है। विजय इस गांव का प्रधान है और प्रसपा के पूर्व सपा प्रदेश महासचिव है। जबकि, उसके पिता कुंवर प्रताप सिंह का सपा नेता हैं।

Swami Vivekananda’s teaching inspires youth to work for nation-building – Nikhil Yadav 

Swami Vivekananda's teaching inspires youth to work for nation-building - Nikhil Yadav 

माटीकला से जुड़े 3 शिल्पकार को किया गया सम्मानित

माटीकला से जुड़े शिल्पकारों के उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुक्रवार 24 मार्च को सम्मानित किया गया। इसमें पहला पुरस्कार जिले के हस्त शिल्पकार सतीश चंद्र को , दिया गया। दूसरा पुरस्कार सिद्धार्थनगर के अवधेश कुमार को जबकि तीसरा पुरस्कार संत कबीर नगर के राजेंद्र कुमार को दिया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

BEST DEALS

Most Popular