डिप्टी सीएम बोले- यादव जितना जातिवादी, उतना ही राष्ट्रवादी0

डिप्टी सीएम बोले- यादव जितना जातिवादी, उतना ही राष्ट्रवादी:कानपुर में भाजपा OBC मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक हुई। बैठक में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में 80 में 80 सीट जीत कर लाएंगे। इस बार पिछड़ा मोर्चा बहुत फायदे में है। यादव जितना जातिवादी है, उतना ही राष्ट्रवादी है। OBC के सबसे बड़े नेता नरेंद्र मोदी हैं 2024 में कांग्रेस का बुरा हाल होगा। “https://untoldtruth.in/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%

‘जो लोग उन्हें पिछड़ा मानते थे, उनमें अब बेचैनी है’

डिप्टी सीएम ने कहा, “पहले भाजपा में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ होता था । प्रकाश पाल ने इसे मोर्चा बनाने का काम किया। आज यूपी की राजनीति OBC केंद्रित हो गई है। जो परिवार में किसी को पिछड़ा मानते थे उनमें बेचैनी बढ़ गई है।

OBC वर्ग ने मिलकर आज सबसे सफल प्रधानमंत्री बनाने का काम किया है। 2024 के लिए उत्तरदायित्व है, लोग साजिश कर रहे हैं। कमल पर वोट कैसे पड़े। हर बूथ पर कम से कम 10 से 100 OBC वर्ग के लोग खड़ा करें। “

डिप्टी सीएम पीएम मोदी ने देश को नई दिशा दी

मौर्य ने कहा, “जो 73 जीत सकता है वह 80 भी जीत सकता है। यादव जितना जातिवादी है उतना ही राष्ट्रवादी है। इस बार यादव मतदाता कमल का बटन दबाएगा। 60 साल तक देश में बीजेपी की सरकार होगी। पीएम मोदी ने देश को नई दिशा दी है।

नरेंद्र मोदी ने अयोध्या, काशी दिलाया है। पीएम मोदी ने भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने के कार्य किए हैं। विपक्षी OBC वर्ग के सबसे बड़े नेता को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। 2024 का चुनाव अगले 60 साल तक सरकार बनने का समय तय करेगा।”

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि OBC वर्ग ने मिलकर आज सबसे सफल प्रधानमंत्री बनाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि सपा की कार्य समिति में कहा गया कि 50 सीट जीतेंगे। 50 में से 0 हटा लीजिए। 5 भी आ जाए तो बहुत बड़ी बात है। OBC मोर्चा की जिम्मेदारी है कि 80 में से 80 लाएंगे। संविदा कर्मियों को भी OBC आरक्षण दिया जाएगा। पिछड़ा वर्ग आयोग के जो अध्यक्ष होंगे। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जायेगा। मौर्य ने कहा राहुल गांधी के नेतृत्व में 2017 के मुकाबले 2024 में कांग्रेस का और ज्यादा बुरा हाल होने वाला है।

कार्य समिति में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज अहीर, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम शाम 7 बजे तक चलेगा।

शाम 7 बजे तक चलेगी कार्य समिति ओबीसी वर्ग को जोड़ने की रणनीति बैठक

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी जेपी कुशवाहा ने बताया कि कानपुर और आसपास के जिलों में ओबीसी वर्ग के लोग ज्यादा हैं। यहां से वर्ग के लिए एक बड़ा मैसेज जाएगा। कार्य समिति में मंडल और बूथ स्तर पर ओबीसी वर्ग के 11 कार्यकर्ता रखे जाएंगे। स्थानीय निकाय चुनाव के तहत पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी। निकाय चुनाव का रोडमैप तैयार किया जाएगा।

https://youtu.be/ap_lBuR6iLg

अनुसूचित जातियों पर था फोकस

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूरा फोकस अनुसूचित जातियों पर था। उस समय भी अभियान की शुरुआत कानपुर से ही हुई थी। जब तत्कालीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बौद्ध सम्मेलन को संबोधित करने आए थे। इसके माध्यम से अनुसूचित जातियों को बड़ा संदेश दिया गया था। इन पिछड़ी जातियों पर विशेष फोकस… कुर्मी, मौर्य, पाल, लोधी, निषाद, प्रजापति, कश्यप, साहू, राजभर और विश्वकर्मा पर था।

प्रदेश कार्य समिति स्थल होर्डिंग और बैनर से पट गया है।पश्चिम में है पिछड़ी और अनुसूचित जातियों का बड़ातबका

कानपुर से शुरू होने वाली राजनीतिक कवायद का संदेश बुंदेलखंड, मध्य प्रदेश तक जाता है। सपा के गढ़ माने जाने वाले इटावा, कन्नौज जैसे इलाकों में भी इसका असर पड़ता है। यहां पिछड़ी और अनुसूचित जातियों का बड़ा तबका रहता है। इस वजह से भी भाजपा कानपुर क्षेत्र को अच्छा मानती है। वर्तमान में कानपुर – बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी लोकसभा सीटों परभाजपा काबिज है।

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर, 100 FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में 100 FIR दर्ज की हैं।

SDM के नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी जांच और 1 अप्रैल से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान होगा शुरू

बस्ती जिले के सभी 119 पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की जायेगी। तहसील के एसडीएम जांच संबंधित टीम का नेतृत्व करेंगे। सीएमओ को डीएम ने आदेश दिया है कि टीम में एक डॉक्टर और एक जिला स्तरीय अधिकारी शामिल किए जाएंगे। उन्होंने सीडीओ, एसडीएम डीडीओ, सीआरओ, पीडी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को टीम में स्थान देने के लिए कहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

BEST DEALS

Most Popular