दीपिका के भगवा कपड़ों में बोल्ड लुक का विरोध: पठान फिल्म में किए हॉट सीन्स; MP के गृहमंत्री बोले- वे टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर मूवी पठान रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। इसका टीजर बुधवार को रिलीज हुआ। इसका पहला गाना ‘बेशरम रंग…’ भी रिलीज कर दिया गया है। इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने बेहद हॉट और बोल्ड सीन दिए हैं। इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बोल्ड सीन दिए हैं। इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बोल्ड ड्रेस पहनी है, इसे लेकर मूवी का विरोध हो रहा है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा- पठान फिल्म के गाने में अभिनेत्री की वेशभूषा और दृश्यों को ठीक करें, नहीं तो फिल्म को प्रदेश में अनुमति दी जाए अथवा नहीं, इस पर फैसला किया जाएगा। इस मामले नेता प्रतिपक्ष ने भी फिल्म के सीन्स को लेकर आपत्ति जताई है। मिश्रा ने कहा कि फिल्म के गाने में उपयोग की गई कॉस्ट्यूम पहली नजर में बेहद आपत्तिजनक है। साफ दिख रहा है कि यह गाना दूषित मानसिकता के कारण फिल्माया गया है। वैसे भी दीपिका पादुकोण टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक रही हैं, इसलिए इन सीन्स को ठीक करें।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा- सेंसर बोर्ड ने कैसे परमिशन दी ?
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा- जो सीन देखा वह अशोभनीय और गंदा है। भारतीय संस्कृति इसे स्वीकार नहीं कर सकती। हमारे देश की ऐसी परंपरा नहीं है कि इस तरीके के अर्धनग्न सीन नौजवानों के बीच परोसे जाएं। जानबूझकर साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है। मैं इसकी निंदा करता हूं। भाजपा की सरकार में पैसा दो, ऑर्डर लो, ये सब चल रहा है। संस्कृति केवल भाजपा के भाषणों में है।
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा- सेंसर बोर्ड ने कैसे परमिशन दी? क्या उसमें शासन के प्रतिनिधि नहीं रहते? पैसे देकर काम कराओ और बाद में उसे तूल देकर देश का वातावरण खराब किया जाता है। भगवा रंग को बेशरम रंग कहने पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा ये गलत है। फिल्म में जो आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं, उन पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।

दो दिन में गाने को मिले 3 करोड़ 20 लाख व्यूज
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण फीचर्ड इस गाने को दो दिन में 3 करोड़ 20 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में दीपिका पादुकोण का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला है। उनके डांस मूव्स भी काफी शानदार है। शाहरुख का भी डैशिंग लुक देखने को मिल रहा है। इस गाने को शिल्पा रॉव ने अपनी आवाज दी है, जबकि विशाल-शेखर ने इसे कंपोज किया है। गाने को कोरियोग्राफ वैभवी मर्चेंट ने किया है। रिलीज के बाद से ही ये गाना कई मायनों में सुर्खियों में है।
25 जनवरी को रिलीज होगी पठान
पठान मूवी 25 जनवरी को रिलीज होगी। ये हिंदी के साथ ही साउथ की भाषाओं में भी रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका और शाहरुख के साथ ही जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। जॉन विलेन बने हैं। एक महीने पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। कई लोगों को यह पसंद नहीं आया था। सोशल मीडिया पर फिल्म के बायकॉट करने की मांग उठी थी। यूजर्स ने बताया था कि ये फिल्म हॉलीवुड मूवी वॉर और मार्वल्स की कॉपी है।
शाहरुख खान ने रविवार को मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। कहा जा रहा है कि वे अपनी अपकमिंग फिल्म पठान के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। फिल्म की सक्सेस के लिए प्रार्थना करने गए थे। शाहरुख के सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। इसमें वे ब्लैक जैकेट पहने, सिर पर हुड और चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रहे हैं।