नॉर्थ कोरिया की सबसे बड़ी मिसाइल परेड: तानाशाह किम जोंग की मौजूदगी में ICBM का प्रदर्शन,1

नॉर्थ कोरिया की सबसे बड़ी मिसाइल परेड: तानाशाह किम जोंग की मौजूदगी में ICBM का प्रदर्शन, सॉलिड फ्यूल मिसाइल का प्रोटोटाइप भी नजर आया नॉर्थ कोरिया में सेना की स्थापना की 75वीं सालगिरह के मौके पर बुधवार को सैन्य परेड का आयोजन हुआ। इस दौरान राजधानी प्योंगयांग में करीब 1 दर्जन इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) प्रदर्शित की गईं। परेड प्योंगयांग के किम इल सुंग स्क्वायर से शुरू हुई। इस दौरान तानाशाह किम जोंग उन अपनी पत्नी और बेटी के साथ नजर आए।

नॉर्थ कोरियन मीडिया KCNA ने परेड की तस्वीरें जारी करते हुए इसे देश की न्यूक्लियर अटैक की क्षमता का सबूत बताया। इन फोटोज में 11 हासोंग-17 मिसाइलें नजर आ रही हैं। ये नॉर्थ कोरिया की सबसे बड़ी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है जो दुनिया में कहीं भी न्यूक्लियर हमला कर सकती है। परेड नई सॉलिड फ्यूल ICBM के प्रोटोटाइप भी नजर आए।

अभी मिसाइलों में लिक्विड फ्यूल इस्तेमाल कर रहा नॉर्थ कोरिया

किम जोंग उन ने परीक्षण को परमाणु शक्ति का प्रदर्शन बताया

ज्यादातर देशों की बड़ी बैलिस्टिक मिसाइलों में लिक्विड फ्यूल का इस्तेमाल होता है। 2017 के बाद से उत्तर कोरिया ने लिक्विड फ्यूल के साथ ही ICBM का परीक्षण किया है। लिक्विड फ्यूल से मिसाइल लॉन्च में ज्यादा समय लगता है। जबकि सॉलिड फ्यूल की मदद से मिसाइल को ज्यादा मोबिलिटी मिलती है और लॉन्चिंग में भी कम समय लगता है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि नॉर्थ कोरिया नई मिसाइलों में सॉलिड फ्यूल का इस्तेमाल कर रहा है। परेड में सॉलिड फ्यूल ICBM का प्रोटोटाइप दिखाया गया है।

https://youtu.be/sfsJ4eDaJ3M

सॉलिड फ्यूल वाली मिसाइलों को ट्रैक करना मुश्किल होगा

सॉलिड फ्यूल ICBM बनाना लंबे समय से नॉर्थ कोरिया का मुख्य टारगेट रहा है। इससे जंग होने पर इन परमाणु मिसाइलों को पहचान कर टारगेट करना मुश्किल हो सकता है। हालांकि नॉर्थ कोरिया इन मिसाइलों की टेस्टिंग कब करेगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है। इससे पहले भी उत्तर कोरिया ने परेड में मिसाइलों के प्रोटोटाइप प्रदर्शित किए हैं।

लगातार मिसाइल टेस्ट करता रहा है नॉर्थ कोरिया

परेड शुरू होने से पहले रंग-बिरंगी रोशनी वाले कई जेट्स, टर्बोप्रॉप विमान और हेलिकॉप्टर किम इल सुंग स्क्वायर के ऊपर कम ऊंचाई पर उड़ते नजर आए। यूनाइटेड नेशन्स सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) के प्रतिबंधों के बावजूद नॉर्थ कोरिया लगातार बड़ी और एडवांस्ड मिसाइलों की टेस्टिंग करता रहा है।

इसे भी पढ़ें….

स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा नहीं लेने वाले हमें देश भक्ति न सिखाएं, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का नड्डा पर पलटवार

राहुल गांधी की देश भक्ति पर सवाल उठाने के ड्ड को खारिज करते हुए खरगे ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग नहीं लेने वाले भाजपा के लोगों को देशभक्ति के बारे में बताने की बजाय हमसे सीखना चाहिए।

https://untoldtruth.in/%e0%a4%b9%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%

संसद में जारी संग्राम के बीच शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के राहुल गांधी पर आक्रामक हमले का जवाब देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बेहद तीखे पलटवार के साथ मोर्चा खोल दिया। राहुल गांधी की देश भक्ति पर सवाल उठाने नड्डा के बयानों को खारिज करते हुए खरगे ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग नहीं लेने वाले भाजपा के लोगों को देशभक्ति के बारे में बताने की बजाय हमसे सीखना चाहिए।

खरगे ने किया पलटवार

ड्ड पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा नहीं लेने वाले राष्ट्र विरोधी हैं और लोकतंत्र पर चिंता जताने वाले सच्चे देश भक्त हैं। संसद में बीते पांच दिनों से भाजपा की ओर से राहुल पर हमले को जेपी नड्डा ने शुक्रवार को और धार दिया तो मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पलटवार करने में देरी नहीं की।

खरगे ने भाजपा पर साधा निशाना

संसद परिसर में पत्रकारों से खरगे ने कहा कि भाजपा भयावह बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई के साथ अपने ‘सबसे करीबी मित्र’ के घोटाले से ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल आरोप लगा रही है। खरगे ने ट्वीट करते हुए कहा कि जिन्होंने आजादी की लड़ाई में रत्ती भर भी योगदान नहीं दिया, वे असली राष्ट्र विरोधी हैं।

उन्होंने कहा कि नड्डा को मालूम होना चाहिए कि मोदी जी ने चीन में, अमेरिका, दक्षिण कोरिया में जाकर भारत के नागरिकों का अपमान किया। मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए। हमारा माफी मांगने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। खरगे ने लोकतंत्र को लेकर राहुल गांधी की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की और कहा कि वो सच्चा देशभक्त है।

Swami Vivekananda’s teaching inspires youth to work for nation-building – Nikhil Yadav 

Swami Vivekananda's teaching inspires youth to work for nation-building - Nikhil Yadav 

माटीकला से जुड़े 3 शिल्पकार को किया गया सम्मानित

माटीकला से जुड़े शिल्पकारों के उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुक्रवार 24 मार्च को सम्मानित किया गया। इसमें पहला पुरस्कार जिले के हस्त शिल्पकार सतीश चंद्र को , दिया गया। दूसरा पुरस्कार सिद्धार्थनगर के अवधेश कुमार को जबकि तीसरा पुरस्कार संत कबीर नगर के राजेंद्र कुमार को दिया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

BEST DEALS

Most Popular