बस्ती जिले मे आर्यवीर दल के शिविर का प्रथम दिवस

1

आर्यवीर दल:- सार्वदेशिक आर्य वीर दल के मार्गदर्शन में 12 से 18 वर्षीय किशोरों के शारीरिक, बौद्धिक और चरित्रिक उन्नति के उद्देश्य से, आर्य वीर दल बस्ती द्वारा 21 मई से 8 दिनों तक आयोजित किया जाने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो रहा है। इसका उद्घाटन महेश शुक्ल, भाजपा बस्ती के जिलाध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया है। उच्च आदर्शों के साथ राष्ट्र की रक्षा चरित्र से संभव है।

आर्यवीर दल के शिविर में राष्ट्र रक्षा का संदेश, युवाओं को आत्मरक्षा के गुर

आर्यवीर दल के इस शिविर में दी जाने वाली शिक्षाएं :-

बस्ती जिले मे आर्यवीर दल के शिविर का प्रथम दिवस

इस शिविर में राष्ट्रीय आर्य वीर दल के प्रशिक्षक आर्येन्द्र द्वारा बच्चों को शारीरिक और मानसिक विकास के लिए योगासन, यज्ञ और आत्मरक्षा की शिक्षा दी जा रही है। इस अवसर पर ओम प्रकाश आर्य, मुख्य संरक्षक आर्य वीर दल पूर्वी उत्तर प्रदेश ने कहा है कि धर्म की आत्मा वेद में होती है, महर्षि दयानंद ने देश के लोगों को वेद के मार्ग पर चलाते हुए राष्ट्र रक्षा को सर्वोपरि बताया है, और इसलिए आर्य वीर दल की स्थापना इस प्रेरणा के आधार पर की गई है, जो संस्कृति की रक्षा, शक्ति संचय और सेवा भाव को केंद्र में रखकर देश की रक्षा में सतत प्रयासशील है। इस शिविर में गरुण ध्वज पाण्डेय ने बच्चों को यज्ञ कराकर इसके लाभों का वर्णन किया और कार्यक्रम का संचालन किया। संध्याकालीन बौद्धिक कक्षा में समाजसेवी और एक्यूप्रेशर चिकित्सक डॉक्टर नवीन सिंह ने बच्चों को एक्यूप्रेशर के माध्यम से आपातकालीन और सामान्य रोगों के निदान के लिए मर्मदाब के बारे में जानकारी दी।

शिविर समापन दिवस

इस अवसर पर शिविर के उपाध्यक्ष वेद कुमार आर्य ने बताया कि शिविर 28 मई को बच्चों के शौर्य प्रदर्शन के साथ समाप्त होगा।

सहायक सदस्य :-

शिविर के संचालक देवव्रत आर्य ने बताया कि सूचनाओं को प्रदान करने के लिए सार्वदेशिक आर्य वीर दल ने तकनीकी सहायता के लिए बिन्देश यादव आर्यवीर, राहुल आर्य और अमन श्रीवास्तव को नियुक्त किया है। शिविर में योग शिक्षक और समाजसेवी अभय प्रताप सिंह गुड्डू, रामकमल सिंह, नवलकिशोर चौधरी, राजेन्द्र जायसवाल, दिलीप कसौधन, राधेश्याम आर्य, शिवश्याम, दिलीप कुमार, सत्येन्द्र वर्मा, सुभाष चन्द्र आर्य, मुरलीधर भारती, अनूप कुमार त्रिपाठी, जयश्री, राधा देवी आदि ने शिविर में विशेष सहायता दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here