बाइडेन बोले- ट्रम्प शायद फ्यूचर प्रेसिडेंट: अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद को बताया 400 साल पुराना… देखें पूरी जानकारी

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को डोनाल्ड ट्रम्प को फ्यूचर प्रेसिडेंट कह दिया। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने खुद को 400 साल पुराना भी बताया। वहीं, अमेरिका के भविष्य पर बात करते हुए बाइडेन ने कहा- अमेरिका के फ्यूचर को लेकर मुझे जितनी उम्मीदें आज हैं उतनी कभी नहीं थी। उनकी स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पेन्सिलवेनिया में बजट प्रपोजल पर एक भाषण के दौरान बाइडेन ने कहा- मैं उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति की रेस में था और आपको याद होगा कि मेरी पूर्व राष्ट्रपति…. और शायद फ्यूचर राष्ट्रपति से बड़ी लड़ाई हुई थी। फिर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- ……और मैं यहां कुछ 400 साल से हूं। बाइडेन के बयान पर वहां मौजूद ऑडियंस ने भी जोरदार प्रतिक्रिया दी।

https://youtu.be/nuO4yf5o_Nk

बाइडेन बोले- कोविड फंड से अरबों की चोरी हुई

दरअसल, बाइडेन अपने भाषण में कोरोना के दौरान हुए घोटालों का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा- मेरी वो बड़ी लड़ाई अच्छे दोस्त और पर्व राष्ट्रपति के साथ चल रही थी, जिन्होंने सभी इंस्पेक्टर जनरल को बर्खास्त करने का फैसला किया था। तब मैंने उनसे कहा था कि ऐसा नहीं करना चाहिए। अब हमें पता चला है कि कोविड रिलीफ फंड से अरबों डॉलर चोरी हुए थे।

80 साल के बाइडेन अमेरिका के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति

80 साल के बाइडेन अमेरिका के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 20 जनवरी 2021 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। बाइडेन ने रिपब्लिक पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हराकर अमेरिका की सत्ता हासिल की थी। 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में व्हाइट हाउस उनके फिर से दावेदार होने की बात कह चुका है। हालांकि, बाइडेन ने खुद अब तक इसकी घोषणा नहीं की है। वहीं नवंबर 2022 में रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रम्प ने अगला राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा

डानाल्ड ट्रम्प न अगला राष्ट्रपात चुनाव लड़न का घाषणा की थी।

डेमोक्रेटिक कैंडिडेट के लिए हैरिस- मिशेल के भी नाम अगर बाइडेन डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार नहीं बनते हैं तो उनकी जगह भारतीय मूल की कमला हैरिस या पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा राष्ट्रपति कैंडिडेट बन सकती हैं। वहीं भारतीय मूल की निक्की हेली और विवेक रामास्वामी पहले ही रिपब्लिकन पार्टी की कैंडिडेट बनने के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

ये खबरें भी पढ़ें…

प्लेन की सीढ़ियां चढ़ते वक्त चौथी बार लड़खड़ाए बाइडेन: अमेरिकी राष्ट्रपति ने साइड रेलिंग को पकड़कर खुद को संभाला…..

अमेरिकी राष्ट्रपति ने साइड रेलिंग को पकड़कर खुद को संभाला…..

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाइडेन प्लेन की सीढ़ियों पर चढ़ते समय लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने आप को संभाल लिया और गनीमत रही कि उन्हें कोई चोट नहीं लगी।

दरअसल, 80 साल के राष्ट्रपति जो बाइडेन पोलैंड से अमेरिका वापस आ रहे थे। अमेरिका जाने के लिए वो एयरफोर्स वन की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वो सीढ़ियों पर लड़खड़ा गए । वीडियो में उन्हें हाथ के सहारे उठते देखा गया। इसके बाद उन्होंने खुद को संभाल लिया और विमान के अंदर बैठ गए।

यूक्रेन दौरे के बाद पोलैंड पहुंचे थे बाइडेन

बाइडेन 20 फरवरी को अचानक ही यूक्रेन के अचानकदौरे पर पहुंच गए थे। यहां कीव में वे यूक्रेन के राष्ट्रपतिवोल्दोमिर जेलेंस्की के साथ नजर आए थे। वो 21 फरवरी को पोलैंड गए थे। यहां एक सभा को संबोधित किया।

अमेरिकी प्लेन से एक और शख्स गिरा था

अमेरिकी राष्ट्रपति जब पोलैंड पहुंचे थे, तब प्लेन से उतरते समय एक शख्स नीचे गिर गया था। ये शख्स कौन था इसकी जानकारी नहीं मिली। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोगों ने कई कमेंट किए। कई लोगों ने पूछा कि आखिर गिरने वाला शख्स कौन है। कई लोगों ने सवाल किया- क्या बाइडेन फिर गिर गए? हालांकि प्लेन की सीढ़ियों से गिरने वाला ये शख्स अमेरिका का राष्ट्रपति तो नहीं था।

अब जानिए पहले कब-कब लड़खड़ाए थे बाइडेन

ये पहली बार नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इस तरह से लड़खड़ाए हों। पहले भी 3 बार ऐसा हुआ है।

• 2021 में जो बाइडेन एटलांटा के दौरे पर जा रहे थे, जहां उन्हें एशियाई-अमेरिकी समुदाय के नेताओं से ‘मुलाकात करनी थी। उस दौरान वे तीन बार लड़खड़ाए थे। व्हाइट हाउस ने कहा था कि उस वक्त हवा काफी तेज थी, शायद इसीलिए राष्ट्रपति बाइडेन का बैंलेंस गड़बड़ा गया।

जून 2022 में राष्ट्रपति जो बाइडेन एक टीवी शो में इंटरव्यू देने लॉस एंजेलिस जा रहे थे। तब वो एयरफोर्स वन की सीढ़ियों पर चढ़ते समय लड़खड़ा गए थे।

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर, 100 FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में 100 FIR दर्ज की हैं।

SDM के नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी जांच और 1 अप्रैल से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान होगा शुरू

बस्ती जिले के सभी 119 पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की जायेगी। तहसील के एसडीएम जांच संबंधित टीम का नेतृत्व करेंगे। सीएमओ को डीएम ने आदेश दिया है कि टीम में एक डॉक्टर और एक जिला स्तरीय अधिकारी शामिल किए जाएंगे। उन्होंने सीडीओ, एसडीएम डीडीओ, सीआरओ, पीडी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को टीम में स्थान देने के लिए कहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

BEST DEALS

Most Popular