भाजपा भी कांग्रेस की तरह राजनीतिक रूप से हो जाएगी खत्म: कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के चलते आने वाले दिनों में कांग्रेस की तरह राजनीतिक रूप से खत्म हो जाएगी।
2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रमुख विपक्षी दल सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लिए बड़ी राजनीतिक जंग की तैयारी शुरू कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इसी प्रयास में अड़े हुए हैं। https://untoldtruth.in/%e0%a4%89%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ab%e0%a5%80-%e
‘केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग’
कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन में अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के ‘दुरुपयोग’ के चलते आने वाले दिनों में ‘कांग्रेस की तरह राजनीतिक रूप से खत्म हो जाएगी। जाति जनगणना पर जोर देते हुए अखिलेश ने आगे कहा कि यह 2024 के लोकसभा में चुनाव में एक प्रमुख मुद्दा होगा।
‘पहले कांग्रेस करती थी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग’
अखिलेश ने कहा कि पहले कांग्रेस केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती थी और अब भाजपा ऐसा कर रही है। कांग्रेस अब खत्म हो गई है। भाजपा का भी यही हश्र होगा।
सपा नेता ने दावा किया कि यूपीए-2 शासन के दौरान कांग्रेस ने जातिगत जनगणना कराने का वादा किया था, लेकिन बाद में पीछे हट गई। अखिलेश ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जातिगत जनगणना करे। कई नेता इसकी मांग कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस की तरह भगवा पार्टी भी इसे कराने को इच्छुक नहीं है।
https://www.youtube.com/live/uPKuz12PnOk?feature=share
विपक्षी मोर्चे का फॉर्मूला क्या होगा?
ये पूछे जाने पर कि आम चुनाव के मद्देनजर संभावित विपक्षी मोर्चे का फॉर्मूला क्या होगा? इस पर अखिलेश ने कहा कि इसका खुलासा नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, हम विपक्षी मोर्चे के फॉर्मूले का खुलासा नहीं करेंगे। हमारा उद्देश्य भाजपा को हराना है।
इसे भी पढ़े….
विधानसभा चुनावों से पहले तेज हुई कांग्रेस और भाजपा की जुबानी जंग,
लोकसभा 2024 के चुनावों के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां तैयार है और अपने नेताओं की ब्रांड छवि को बढ़ाने में व्यस्त हो गई हैं। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने सभी विरोध प्रदर्शनों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साध रही है।
राहुल से माफी की मांग
राज्य भाजपा ने हाल ही में 15 मार्च को भरतपुर से अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ एक विरोध अभियान शुरू किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कैंब्रिज में दिए अपने बयान के लिए राहुल गांधी से माफी की मांग की गई।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राहुल को उनके नाना के घर और उनकी मां व कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके मायके भेज दिया जाए। वहीं, बैठक में भाजपा के भरतपुर जिलाध्यक्ष जगत सिंह ने कहा कि राहुल ने परदेस में देश के खिलाफ बोलकर सभी देशवासियों का अपमानकिया है।
बहुमत के साथ सत्ता में आएगी भाजपा
सभी कांग्रेसियों को देशद्रोही बताते हुए जगत सिंह ने दावा किया है अगली बार भाजपा बहुमत के साथ सत्ता में आएगी और फिर पूरी कांग्रेस पार्टी को जेल में डाल दिया जाएगा। राजस्थान में भाजपा राहुल गांधी से 2018 के दौरान किए गए वादों पर सवाल उठाती रही है।
दो भागों में बंटी कांग्रेस
हाल ही में कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया था, • जिससे राजनीति गरमाई हुई है। अडानी मामले में भाजपा सरकार के खिलाफ जयपुर में विरोध सभा का आयोजन किया गया था।
इस दौरान रंधावा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि हमारी लड़ाई अडानी से नहीं, सीधे बीजेपी से है। अडानी को हटाने के लिए उनकी हार महत्वपूर्ण है। बता दें कि इस समय कांग्रेस दो भागों में बंटी हुई है, एक का नेतृत्व सीएम अशोक गहलोत कर रहे हैं और दूसरे का नेतृत्व पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कर रहे हैं।