👉 भ्रष्टाचार की EVM – EVM की सरकार, 2Ĝ अब घोटाला ही नहीं रहा। भ्रष्टाचार बीजेपी में जाकर शिष्टाचार बन गया। कालाधन आया नही। रिटायर्ड जजो को मन मागी पोस्ट दी गई। एक भी घोटाला सुर्खी नहीं बना। राफेल का ठेका हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स की जगह रिलायंस को, रेलवे स्टेशन पर WiFi का ठेका BSNL की जगह Google को देना भी घोटाला नहीं रहा। भक्त लोकपाल बने। इलेक्ट्रोल बॉन्ड ने घुस को चंदा बना दिया।

👉 डूबती बैंक – रिकॉर्ड NPA(Non profit assets ) के कारण कर्ज सस्ता नहीं हो पाया। महंगे कर्ज के कारण बाजार में तरलता के अभाव में कई प्रोजेक्ट शुरू ही नहीं हो पाए। जन धन के खाते खूब खुले, बंद हुए। चौकीदार लालकिले पर चौकीदारी करता रहा और लोग कर्जा खाकर दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरते रहे, वायरस भी बाय एयर ही देश में आया।
👉 नोटबंदी – रियल एस्टेट को पीट दिया, जो भी लोगों के पास अतिरिक्त पूंजी थी, वो खींच ली गई, मंदी की नीव रखी।
👉 स्मृति ईरानी को कपड़ा मंत्रालय – कृषि के बाद सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले सेक्टर को निपटाया, एक्सपोर्ट होने वाले माल पर टैक्स कम नहीं किया, एक्सपोर्ट गिरा, कई अंदरुनी गंभीर समस्याओं ने कपड़ा उद्योग को कोई समाधान नहीं दिया।
👉 बजट में कमी – रक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित कई मूलभूत सेक्टर के बजट में कमी होती गई। रोजगार के अवसर घटते गए।
👉 GST(Goods and services tax) – लोकल में कपड़ा उद्योग को निपटा दिया, व्यापारियों की पूंजी बड़े पैमाने पर उलझी, मझौले व्यापारी को भी बही खातों में उलझा दिया, व्यापार ठप। दुनिया के 160 देश में सबसे ज्यादा GST रेट भारत में ही ठोका गया।
👉 पाकिस्तान से विवाद – सस्ती सीमेंट का आयात बंद, आतंक का आना जारी रहा। भारत में सीमेंट कंपनियों ने सिंडिकेट बनाकर सीमेंट के रेट लगभग डबल किए। कई छोटे बड़े कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट बंद।
👉 हैवी एक्साइज ड्यूटी – पेट्रोल, डीजल पर बेतहाशा टैक्स लगाने से मंहगाई बढ़ी, लोगों की सेविंग्स कम हुई, ऑटोमोबाइल उद्योग को लगातार धक्का लगा।
👉 रही सही कसर लॉकडाउन ने पूरी कर दी। ये सरकार चुनी भारत के लोगों द्वारा पर काम पूरा विदेशियों के लिए किया। भारत के लोगों को हिन्दू मुसलमान, भारत पाकिस्तान, राम मंदिर, ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों में भरमाए रखा।
👉 FDI(foregin direct investment) – सबसे बड़ा खतरा अब आने को है, सरकार कर्ज में गले तक डूबी है, रुपया रिकॉर्ड लो के स्तर पर है, अपने खर्चों को पूरा करने में अब सरकारी संपत्तियों पर डिसइनवेस्टमेंट होगा। सरकारी संपत्तियां मरे के भाव बेची जाएगी – LIC, AIR INDIA, BSNL, BPCL जैसी दर्जनों नवरत्न कंपनियां बेचने का प्लेटफार्म तैयार कर लिया गया है। एफडीआई से फिर डूबेगा इंडिया। हो सकता है मोदी जी अब 18 के बजाए 20 घंटे काम करने लगे। अन्य तमाम देश हमसे बहुत ही पीछे हैं, हम विकसित होने की राह पर चल रहे हैं, उनसे बहुत आगे बहुत विकसित होने के आउटर पर खड़े हैं। बी पॉजिटिव🤗😷🙊