लुधियाना में किराना स्टोर में भयंकर आग: बुजुर्ग दुकानदार जिंदा जला; शॉट सर्किट के बाद फ्रिज के कंप्रेसर में धमाका पंजाब के लुधियाना में गुरुवार सुबह एक किराना स्टोर में रखे फ्रिज के कंप्रेसर में धमाका हो गया। फ्रिज दुकान से बाहर आ गिरा। बुजुर्ग दुकानदार महिन्द्रपाल की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तारों में शॉर्ट सर्किट से धमाका हुआ है। इसके साथ ही दुकान में आग लग में गई। दुकानदार खुद को संभाल नहीं पाया। उसके कपड़ों को आग लगी थी। इसके बाद देखते ही देखते आग पूरी दुकान के सामान तक फैल गई।

जोधेवाल वड़ैच मार्केट में वारदात
दुकान में आग और ब्लास्ट की लुधियाना में घटना कैलाश नगर रोड़ बस्ती जोधेवाल वड़ैच मार्केट की है। दुकान में से धूंआ आदि निकलता देख इलाका निवासी एकत्र हो गए। लोगों ने खुद भी आग बुझाने की कोशिश की। इलाका निवासियों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कुछ ही देर में दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दुकान में फंसे बुजुर्ग को काफी प्रयासों के बाद बाहर नहीं निकाला जा सका।
पुलिस ने शव लिया कब्जा में
दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। दुकान से आग तो बुझ गई लेकिन दुकानदार की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान महिन्द्रपाल (62) के रूप में हुई है। महिन्द्रपाल की किराना की दुकान गुरू नानक किराना स्टोर के नाम से थी। आग लगने के तुरंत बाद महिन्द्रपाल का शव बाहर निकाला गया। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने जायजा लिया । महिन्द्रपाल के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल रखवाया जा रहा है।
क्या कहना ADCP सरां
का घटना स्थल पर ADCP रूपिंदर कौर सरां ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आग लगने के कारण दुकानदार की मौत हुई है। मामले की जांच कर रहे है कि आग लगने के क्या कारण रहे है।
सोनिया गांधी 4 दिन के दौरे पर पहुंची राजस्थान: 9 दिसम्बर को रणथम्भौर में मनाएंगी जन्मदिन, राहुल- प्रियंका संग चुनावी रिजल्ट पर होगी चर्चा
यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी आज 4 दिन के राजस्थान दौरे के लिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। सोनिया गांधी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए सीधा रणथम्भौर पहुंची हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच सोनिया गांधी 9 दिसम्बर को अपना जन्मदिन राहुल गांधी के साथ रणथम्भौर में ही मनाएंगी। माना जा रहा है कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी इस दौरान रणथम्भौर पहुंच सकती हैं।

जन्मदिन के साथ चुनावी रिजल्ट पर होगी चर्चा
तय प्रोग्राम के मुताबिक सोनिया गांधी 11 दिसंबर तक राजस्थान में रहेंगी। सोनिया गांधी का जन्मदिन कल 9 दिसंबर को रणथंभौर में राहुल गांधी, सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ मनाया जाएगा। इसके बाद सोनिया गांधी का राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलने का भी कार्यक्रम है। 11 दिसंबर को दोपहर 2:20 बजे इंडिगो फ्लाइट से सोनिया गांधी वापस दिल्ली रवाना होंगी।
राजस्थान में सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव और हिमाचल प्रदेश-गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पूरा गांधी परिवार (सोनिया-राहुल-प्रियंका) एक साथ, एक दिन, एक ही जगह पर होंगे, इसकी पूरी सम्भावना है। चुनावी रिजल्ट के बाद कांग्रेस के अगले राजनीतिक कदम पर भी इस दौरान चर्चा होगी। माना जा रहा है हिमाचल-गुजरात रिजल्ट के बाद प्रियंका गांधी भी रणथम्भौर पहुंचेंगी।
नई रोशनी लेकर कांग्रेस यहां से चलेगी
राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने एयरपोर्ट पर मीडिया से रूबरू होकर कहा- ये बहुत बड़ी बात है कि राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। उसी दौरान 9 दिसम्बर को सोनिया गांधी का जन्मदिन है। एक नई रोशनी लेकर कांग्रेस यहां से चलेगी। हम राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट करने के लिए काम करेंगे। राजस्थानी बहुत विद्वान हैं। जो कांग्रेस ने एक्चुअल काम किया है वो हम लोगों में अभी से लेकर जाएंगे, इसे लेट नहीं करेंगे।
मेरी प्रायोरिटी रहेगी डिसीप्लेन मेंटेन रखूंगा,
व्यक्ति विशेष को बाद में देखेंगे सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच चल रही खींचतान पर रंधावा बोले- अभी मैं यात्रा में ही आया हूँ। उन्होंने स्वीकार किया- ऐसी बातें हैं। लेकिन मेरी प्रायोरिटी रहेगी डिसीप्लेन को मेंटेन रखूंगा। व्यक्ति विशेष को बाद में देखेंगे।
भारत जोड़ो यात्रा के बाद जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बनाई जाएंगी
रंधावा ने कहा- छोटे से लेकर बड़ा और बच्चे से लेकर बूढ़ा तक हर व्यक्ति राहुल के साथ भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ रहा है। पूरी हिन्दुस्तान की पिक्चर यात्रा में दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने आजादी से पहले जो काम किया था। वही आज हम लेकर चल रहे हैं। देश की आजादी और अखण्डता को बरकरार रखने पर जोर है। यात्रा के बाद डीसीसी, बीसीसी बनाई जाएंगी। जल्द ही संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा। कांग्रेस की योजनाओं का प्रचार हमें लोगों के बीच ले जाना होगा। पंजाब में कांग्रेस सरकार ने काम किया, लेकिन उसे हम यूटिलाइज नहीं कर पाए। वो यहां राजस्थान में नहीं दोहराया जाएगा।