विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल से 2.50 लाख बिजली उपभोक्ता हैं काफी परेशान

विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल के बाद जिले में आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा सी गई है। कल शनिवार शाम 5 बजे तक ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 17 उपकेंद्रों से बिजली की आपूर्ति बंद रखी गई। इससे लगभग 2.50 लाख से अधिक उपभोक्ता परेशानी का सामना करना पड़ा।

Basti : विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल के बाद जिले में आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा सी गई है। कल शनिवार शाम 5 बजे तक ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 17 उपकेंद्रों से बिजली की आपूर्ति बंद रखी गई। इससे लगभग 2.50 लाख से अधिक उपभोक्ता परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत आपूर्ति न होने से शहर के रौतापार, आवास विकास, सिविल लाइन व पुरानी बस्ती में लोकल फाल्ट की दिक्कतें ज्यादा रही। इन सबसे लगभग 10,000 हजार की आबादी दिन भर बिजली के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बिजली की आपूर्ति न होने से लोगों में बढ़ता जा रहा रोष :-

धरना प्रदर्शन कर रहे विद्युत कर्मचारी

ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बिजली उपकेंद्र बभनान, नगर बाजार, हर्रैया देहात, विक्रमजोत, दुबौलिया, सोनहा, विक्रमजोत, एकडेंगवा, भानपुर, आमा, कलवारी, कप्तानगंज, मुंडेरवा, बनकटी, गौर, बघौड़ी, बाघनगर से शनिवार शाम तक बिजली आपूर्ति की समस्या सामान्य रूप से सही नहीं हो पाई थी। बभनान, हर्रैया, नगर बाजार, बनकटी उपकेंद्र 36 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली बाधित रही। गांव के लोग बिना बिजली के रात गुजार रहे हैं।

यह आपूर्ति सामान्य न होने के कारण देहात में विषम स्थितियां भी पैदा हो रही है। बिजली आपूर्ति न होने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। मुख्य अभियंता PK Singh द्वारा यह बताया गया कि 33 केवी लाइनें सामान्य कर दी गई हैं। 11 केवी फीडरों पर लोकल फाल्ट ढूंढने में समस्याएं आ रही है। तकनीकी कर्मचारियों की कमी के चलते उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है।

काम पर न लौटने वालों लोगों की समाप्त की जायेगी सेवा :-

मुख्य अभियंता पीके सिंह द्वारा यह बताया गया कि जिले में करीब 524 संविदा कर्मी लाइनों की मरम्मत के लिए लगाए गए हैं। सभी कर्मचारी नियमित हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। उन लोगों से काम पर लौटने की अपील की गई थी। लेकिन कोई काम पर नहीं लौटा। ऐसे में सभी की सेवा समाप्ति की संस्तुति डिस्कॉम से की गई है।

Read also –

https://youtube.com/shorts/LLK-Ls8pwy8?feature=share

19 लोगों को कार्यदायी संस्था ने दिया नियुक्ति पत्र :-

19 लोगों को कार्यदायी संस्था ने दिया नियुक्ति पत्र

हड़ताल में संविदा कर्मियों के शामिल होने के बाद जिले में फाल्ट को ठीक करने के लिए कोई भी तकनीकी कर्मी नहीं बचा है। ऐसे में डीएम प्रियंका निरंजन के आदेश पर विद्युत निगम की आउटसोर्सिंग कंपनी ने शनिवार शाम को 19 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। मुख्य अभियंता पीके सिंह द्वारा यह बताया गया कि नियुक्त कर्मचारियों को उपकेद्रों पर भेज दिया गया है।

Watch Video –

लोगों की बिजली समस्याएं :-

Case -1 – पदमापुर एकडेंगवा उपकेंद्र से बिजली मिलती थी। दो दिनों ने बिजली नहीं मिल रही है, रात के अंधेरे में बच्चे बहुत परेशान कर रहे हैं। बिना बिजली के रात काटनी मुश्किल हो रही है। आपात स्थिति में किसी से संपर्क तक नहीं किया जा सकता है।

Case-2 –

नंदिनी पाठक, बैरागल उपाध्याय पुरवा

बृहस्पतिवार से बनकटी उपकेंद्र से बिजली नहीं मिल रही है। कहां शिकायत करें कुछ समझ नहीं आ रहा है। बिना बिजली जिंदगी थम सी गई है। देश-दुनिया में क्या चल रहा है, कुछ पता नहीं चल रहा। चार्जिंग के अभाव में मोबाइल भी बंद है।

राजबली, बनकटी

इन खबरों को भी पढ़ें।

PM M0DI बोले, भारत में समग्र विकास का माध्यम बन रहा श्री अन्न

बस्ती में बनेगा पैलिएटिव वार्ड, बेहतर चिकित्सीय उपचार देने के लिए 15 जिलों में पैलिएटिव वार्ड बनाने का फैसला

बस्ती में इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए करना होगा इंतजार, अभी 6.34 करोड रुपए की है आवश्यकता

Swami Vivekananda’s teaching inspires youth to work for nation-building – Nikhil Yadav 

Swami Vivekananda's teaching inspires youth to work for nation-building - Nikhil Yadav 

माटीकला से जुड़े 3 शिल्पकार को किया गया सम्मानित

माटीकला से जुड़े शिल्पकारों के उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुक्रवार 24 मार्च को सम्मानित किया गया। इसमें पहला पुरस्कार जिले के हस्त शिल्पकार सतीश चंद्र को , दिया गया। दूसरा पुरस्कार सिद्धार्थनगर के अवधेश कुमार को जबकि तीसरा पुरस्कार संत कबीर नगर के राजेंद्र कुमार को दिया गया।
Khushboo Guptahttps://untoldtruth.in/
Hii I'm Khushboo Gupta and I'm from UP ,I'm Article writer and write articles on new technology, news, Business, Economy etc. It is amazing for me to share my knowledge through my content to help curious minds.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

BEST DEALS

Most Popular