‘संविधान का विकास संसद के माध्यम से होगा:’ उपराष्ट्रपति धनखड़0

‘संविधान का विकास संसद के माध्यम से होगा’ उपराष्ट्रपति धनखड़ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल पीएस राममोहन राव के संस्मरण के विमोचन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संविधान संसद के माध्यम से विकसित होगा इसमें सुपर निकाय की कोई भूमिका नहीं।

कॉलेजियम प्रणाली को लेकर चल रही तनातनी के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि संविधान का विकास संसद में होना है एवं न्यायपालिका और कार्यपालिका सहित किसी अन्य ‘सुपर निकाय’ या संस्था की इसमें कोई भूमिका नहीं है।

उपराष्ट्रपति धनखड़ तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल पीएस राममोहन राव के संस्मरण के विमोचन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह संविधान की प्रधानता है जो लोकतांत्रिक शासन की स्थिरता, सद्भाव और उत्पादकता निर्धारित करती है और लोगों के जनादेश को दर्शाने वाली संसद संविधान का अंतिम और विशिष्ट निकाय है।https://untoldtruth.in/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%

इससे एक दिन पहले कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कार्यपालिका एवं न्यायपालिका के संबंधों के बीच ‘लक्ष्मण रेखा’ होने का जिक्र किया था।

‘संविधान को विकसित करने में कार्यपालिका की कोई भूमिका नहीं ‘

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने आगे कहा कि संविधान को संसद के जरिए लोगों से विकसित होना है, कार्यपालिका से नहीं । संविधान को विकसित करने में कार्यपालिका की कोई भूमिका नहीं है, न्यायपालिका सहित किसी अन्य संस्था की भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि संविधान का क्रमिक विकास संसद के माध्यम से होना चाहिए और इसको देखने के लिए कोई सुपर निकाय नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि वह विरोधाभास के डर के बिना टिप्पणी कर रहे हैं और उन्होंने संविधान सभा की चर्चा के साथ ही उन देशों के संविधानों का अध्यनन किया है जहां लोकतंत्र फलता-फूलता है।

CJI ने कॉलेजियम को बताया था अच्छी प्रणाली

उच्च न्यायालयों एवं उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर न्यायपालिका तथा सरकार के मध्य खींचतान के बीच प्रधान न्यायाधीश (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ ने एक दिन पहले कॉलेजियम प्रणाली का बचाव करते हुए कहा था कि हर प्रणाली दोष से मुक्त नहीं है, लेकिन यह सबसे अच्छी प्रणाली है, जिसे हमने विकसित किया है। https://youtu.be/xr3BKXh3kFk

उन्होंने कहा था कि इस प्रणाली का उद्देश्य न्यायपालिका की स्वतंत्रता की रक्षा करना है, जो एक बुनियादी मूल्य है।

इसे भी पढ़े…..

चैट GPT 4 ज्यादा क्रिएटिव और सटीक : इलाज का सही तरीका बताएगा और दवाओं की सलाह भी देगा GPT – 4

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ओपनएआई ने चैटबोट चटजीपीटी का नया एडवांस संस्करण GPT 4 लॉन्च किया है। ये कई विषयों का एक्सपर्ट है। ये चिकित्सीय सलाह भी देता है, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह जाते हैं। ये इमेज देखकर उसको डिस्क्राइब कर सकता है। इसके चुटकुले भी पहले से ज्यादा मजेदार हो गए हैं। आइए जानते हैं क्या हैं इसकी खूबियां और खामियां…

GPT 4 की खूबियां

पहले से ज्यादा सटीक : भाषाओं और व्याकरण सहित कई विषयों के मामले में पहले से ज्यादा समृद्ध, व्यवस्थित और सटीक हो गया है।

• तथ्यों के ज्यादा करीब: ये अब पहले से ज्यादा फेक्चुअल (तथ्यपरक) जानकारियां देता है। पहले की तुलना में ये सवालों के सीधे और अधिक सटीक जवाब देता है।इमेज देखकर सवालों का जवाब: ये इमेज का प्रभावी वर्णन (डिस्क्राइब ) करने में सक्षम है। फ्रिज में रखी वस्तुओं की तस्वीर देखकर सुझा सकता है कि उनसे किस तरह के व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं।

• विशेषज्ञता बढ़ी : किसी मरीज की बीमारी और उससे संबंधित मुश्किल मेडिकल शब्दावली समझ सकता है । इलाज का सही तरीका और दवाओं की सलाह भी दे सकता है।

• आर्टिकल एडिट: ये किसी आर्टिकल को पढ़कर उसका संपादन (एडिट) कर सकता है। कैप्शन, विवरण और संक्षेप भी लिख सकता है। ये 25,000 शब्दों तक प्रोसेस करने में सक्षम है।

• सेंस ऑफ ह्यूमर : ये न केवल पहले से बेहतर और नए जोक्स सुना सकता है, बल्कि विषय दिए जाने पर नए जोक्स गढ़ भी सकता है। इसका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा है।

पहेलियां सुलझाने में माहिर : इसकी रीजनिंग क्षमता काफी बेहतर हो गई है। ये कई जटिल पहेलियां और क्विज हल करने में सक्षम है।

• परीक्षा पास करने में सक्षम: ये कई स्टैंडराइज परीक्षा अच्छे पसेंटाइल के साथ पास कर सकता है। इसने कई अमेरिकी स्कूली और यूनिवर्सिटी स्तर की परीक्षाओं में ये कमाल करके दिखाया है।

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर, 100 FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में 100 FIR दर्ज की हैं।

SDM के नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी जांच और 1 अप्रैल से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान होगा शुरू

बस्ती जिले के सभी 119 पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की जायेगी। तहसील के एसडीएम जांच संबंधित टीम का नेतृत्व करेंगे। सीएमओ को डीएम ने आदेश दिया है कि टीम में एक डॉक्टर और एक जिला स्तरीय अधिकारी शामिल किए जाएंगे। उन्होंने सीडीओ, एसडीएम डीडीओ, सीआरओ, पीडी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को टीम में स्थान देने के लिए कहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

BEST DEALS

Most Popular