सहारा बैंक के सभी ग्राहकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी। सुप्रीम कोर्ट ने सहारा को ये आदेश दिया की वो सभी ग्राहकों के पैसे ब्याज सहित जल्द से जल्द लौटाए।
क्या है खुशखबरी जो सहारा बैंक ने दिया है?:

सहारा अपने सभी निवेशकों का पैसा वापस करने के लिए तैयार है। बशर्ते कि सहारा का जमा 24 हजार करोड़ सेबी वापस कर दे। इस
इसे भी पढ़े : क्या रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की असली वजह अमेरिका है? https://untoldtruth.in/क्या-अमेरिका-ही-रूस-यूक्र/
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में सेबी को निवेशकों के पैसे से ज्यादा पैसा जमा को वापस करने का आदेश दिया है। फिर भी सेबी पैसा वापस नहीं कर रही है। न्यायमूर्ति संदीप कुमार की एकलपीठ ने सेबी को इस मामले में सहारा की ओर से दायर हलफनामा का जवाब देने का आदेश दिया। कोर्ट ने सेबी के वकील को हेड क्वार्टर से सलाह मशवरा कर जल्द से जल्द हलफनामा दायर करने का आदेश दिया। साथ ही कोर्ट ने मामले पर अगली सुनवाई की तारीख 28 मार्च तय की।
सेबी (SEBI) क्या है:
दोस्तों सेबी का पूरा नाम (SEBI-Securities and Exchange Board of India) अर्थात भारतीय प्रतिभूति और विनियम बोर्ड है जिसकी स्थापना वैसे तो 12 अप्रैल 1988 ई0 को एक गैर संवैधानिक निकाय के रूप में हुआ था। सेबी की स्थापना के बाद 30 जनवरी 1992 को भारत सरकार ने संसद में एक अध्यादेश के माध्यम से सेबी को एक संवैधानिक दर्जा दिया। सेबी का मुख्यालय मुंबई में स्थित है। और सेबी के कुछ क्षेत्रीय कार्यालय भी हैं जो क्रमशः दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद में स्थित है। तो इस तरह से सेबी का मुख्यालय मुंबई के अलावा चार महानगरो में इसकी क्षेत्रीय कार्यालय स्थित है।
इसे भी देखे: सुप्रीम कोर्ट ने सहारा को पैसा लौटाने का दिया आदेश – https://youtu.be/IvkMUT5MtkQ