सुक्खू के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राहुल गांधी: हिमाचल- गुजरात रिजल्ट की यात्रा कैंप में चर्चा; पायलट ग्रुप खासा उत्साहित राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में सातवां दिन है। बूंदी के बलदेवपुरा से आज के सफर की शुरुआत हुई है। आज यात्रा के पहले फेज के बाद राहुल का शिमला जाने का कार्यक्रम है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आज सुबह 13 किलोमीटर की यात्रा के बाद राहुल हिमाचल प्रदेश के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। फिर तय समय से पहले राजस्थान लौट आएंगे। दिन में फिर यात्रा में शामिल होकर 9 किलोमीटर का सफर करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी नई सरकार के शपथ ग्रहण में सम्मलित होंगे, लेकिन राहुल- गहलोत अलग-अलग शिमला पहुंचेंगे। आज की यात्रा कांग्रेस के सीनियर लीडर अधीर रंजन चौधरी, जयराम रमेश चल रहे हैं। इनके अलावा कन्हैया कुमार और कई स्थानीय नेता भी राहुल के साथ हैं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत के बाद राहुल गांधी की टीम मजबूत हुई है। राजस्थान में भी सचिन पायलट खेमे को पर्सेप्शन के मोर्चे पर फायदा मिला है। गुजरात चुनावों में कांग्रेस की बुरी तरह हुई हार और हिमाचल की जीत को लेकर कांग्रेस कैंप में चर्चा हैं।

यात्रा से जुड़े बड़े अपडेट
• भारत जोड़ो यात्रा सुबह 6.15 बजे बूंदी जिले के केशोरायपाटन के बलदेवपुरा गांव से शुरू हुई है। यात्रा का 10 बजे लबाण गांव के सीएडी कैंपस में यात्रा का लंच ब्रेक रखा गया है। 3:30 बजे पापड़ी गांव से यात्रा शुरू होगी, शाम 6:30 बजे लाखेरी रेल्वे स्टेशन चौराहे पर यात्रा का लास्ट स्टॉपेज है। आज भी राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा नहीं है। बाबई में यात्रा का नाइट स्टे रखा है। बूंदी जिले में यात्रा का आखिरी दिन है।
• राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पार करने के बाद सप्ताह भर का लंबा ब्रेक आएगा। 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक यात्रा का ब्रेक रहेगा। यात्रा के ब्रेक वाले दिनों में राहुल गांधी लोकसभा में जा सकते हैं।
• राहुल गांधी की यात्रा अब सचिन पायलट के समर्थकों की ज्यादा संख्या वाले इलाके में है। यात्रा में पायलट समर्थकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। यात्रा के दौरान पायलट समर्थक उनके पक्ष में नारेबाजी करते देखे सुने जा सकते हैं। सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी सियासी खींचतान का असर भी दिख सकता है।
राजस्थान में राहुल की यात्रा का सातवां दिन: आज के इंटरेस्टिंग फोटो….

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बार अपनी सरकार रिपीट कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वे अपनी फ्लैगशिप योजनाओं पर फीडबैक लेने के लिए खुद फील्ड में उतर गए हैं। हाल ही उन्होंने मंत्रियों-विधायकों और उसके बाद आईएएस अफसरों ने इनका फीडबैक मांगा था। इसकी एक रिपोर्ट सचिवालय में तैयार की गई है।
फ्लैगशिप योजनाओं का फीडबैक लेने CM खुद फील्ड में उतरे: राहुल गांधी को आई पसंद, 19 को अलवर में बताएंगे फायदे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बार अपनी सरकार रिपीट कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वे अपनी फ्लैगशिप योजनाओं पर फीडबैक लेने के लिए खुद फील्ड में उतर गए हैं। हाल ही उन्होंने मंत्रियों-विधायकों और उसके बाद आईएएस अफसरों ने इनका फीडबैक मांगा था। इसकी एक रिपोर्ट सचिवालय में तैयार की गई है।
मुख्यमंत्री ने दो बार राहुल गांधी को इन योजनाओं की जानकारी दी है। राजस्थान में उनकी यात्रा अलवर जिले में समाप्त होगी और हरियाणा में प्रवेश करेगी। इससे ठीक पहले अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में (मालाखेड़ा) में एक बड़ी सभा 19 दिसंबर को होगी। इस सभा में राहुल गांधी लोगों को सीएम गहलोत की 5 बड़ी फ्लैगशिप योजनाओं के फायदे बताएंगे। यह सभा राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की के दौरान होने वाली सबसे बड़ी सभा होगी। इसकी तैयारियों में पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत और सामाजिक न्याय राज्य मंत्री टीकाराम जूली जुटे हुए हैं। राज्य सरकार की प्रशासनिक मशीनरी को निर्देश मिल चुके हैं।