एक बार फिर भारतीय मूल (Indian origin) की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री (American astronaut) सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) अंतरिक्ष में उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। Sunita Williams एक बार फिर बोइंग के कैप्सूल (mission Boeing Starliner) से अंतरिक्ष में जाने वाली है। अगर ये मिशन कामयाब हुआ तो NASA भी स्पेस टूरिज्म शुरू कर सकता है।
NASA : बोइंड स्टारलाइनर कैलिप्सो इंसान को अंतरिक्ष में ले जाने वाला पहला स्पेस स्टेशन होगा। NASA ने मिशन बोइंग स्टारलाइनर की जुलाई 2022 में ही घोषणा कर दी थी, लेकिन कोरोना के चलते इसे टाल दिया गया था। इस मिशन के लिए Sunita Williams और बुच विल्मोर 13 अप्रैल के बाद उड़ान भरेंगे।
Sunita Williams की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए लंबी अवधि का ये तीसरा मिशन होगा। मिशन का नेतृत्व बुच विल्मोर करेंगे Sunita Williams अभी इस मिशन के लिए ट्रैनिंग ले रही हैं। बोइंग कम्पनी के पास विमान बनाने वाली कंपनी स्पेस स्टेशन बनाने और उसे अंतरिक्ष में भेजने का मिशन है। इस मिशन के लिए NASA की मदद ली गई है। बोइंग कंपनी पहले भी मानव रहित स्पेस स्टेशन भेज चुकी है, लेकिन अब बारी इंसानों की है।

मिशन के लिए नासा के 2 सीनियर साइंटिस्ट भारतीय मूल की Sunita Williams और बुच विल्मोर (Butch Wilmor) को चुना गया है। अभी तक कई अंतरिक्ष यान इंसानों को अंतरिक्ष में लेकर गए हैं, लेकिन इंसान को लेकर जाने वाला बोइंग स्टारलाइनर कैलिप्सो पहला होगा। दिव्य भास्कर को Sunita Williams के परिवार के एक करीबी व्यक्ति ने यह जानकारी बतायी है।
अंतरिक्ष यान और स्टारलाइनर के बीच अंतर :-


अंतरिक्ष यान और बोइंग स्टारलाइनर एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। अंतरिक्ष यान अपनी कक्षा में लंबे समय तक रहने में सक्षम है, जबकि बोइंग स्टारलाइनर के पास अपनी कक्षा में कम समय होता है।
अंतरिक्ष यान ज्यादा सामान नहीं ले जा सकता है, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष में उपकरण, दूसरे ग्रह के लिए सामान को ले जाने में सक्षम है। अगर यह बोइंग स्टारलाइनर का यह मिशन सफल होगा तो इससे स्पेस टूरिज्म के नए दरवाजे खुल जायेंगे। कयास भी लगाए जा रहे हैं कि मिशन जरूर Successful होगा।
अंतरिक्ष में Sunita Williams का ये है तीसरा मिशन :-

Sunita Williams अंतरिक्ष में कई उपलब्धियों को हासिल किया हैं। NASA के प्रोफाइल में अमेरिका में सबसे ज्यादा सहनशक्ति वाले लोगों की सूची में Sunita Williams दूसरे स्थान पर हैं। उनकी सहनशक्ति सभी के लिए प्रेरणा बन गई है। महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप में उनके नाम सबसे लंबा स्पेसवॉक दर्ज किया गया है।
Sunita Williams को 1998 में NASA की ओर से एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया था और वह दो अंतरिक्ष मिशन की अनुभवी हैं। यह इनका तीसरा मिशन है। ट्रेनिंग और विश्लेषण के बाद Sunita Williams ने मास्को में रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के साथ अंतरिक्ष स्टेशन पर पहले मिशन दल के साथ काम किया। अब, भारतीय-अमेरिकी Sunita Williams बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल में अपनी पहली उड़ान भरने वाली है।
एक साल Postponed हुआ यह मिशन :-

यह मिशन जुलाई 2022 में होने वाला था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे एक साल के लिए Postponed कर दिया गया था। अब अप्रैल के दूसरे या तीसरे हफ्ते में बोइंग स्टारलाइनर कैलिप्सो नाम का छोटा यान दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाला है। दोनों अंतरिक्ष यात्री दो हफ्ते तक (ISS, International Space Station) में रहेंगे। इसकी पूरी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।
Read also –
भारत का अपना BharOS ऑपरेटिंग सिस्टम 2023, क्या Android और iOS को Replace कर पायेगी?
Important Highlight Union Budget 2023-24
धरती से अंतरिक्ष की यात्राअब टैक्सी सर्विस’ जैसी होगी :-

इस बोइंग स्टारलाइनर कैलिप्सो के जिस हिस्से में इंसानों को बैठना है, वह एक चोंच जैसा गोलाकार है जिसे कैप्सूल कहा जाता है। कैप्सूल रॉकेट के साथ अंतरिक्ष में जाएगा। दूसरे ग्रहों पर आसानी से इसे अंतरिक्ष की कक्षा में जाकर उतारा जा सकता है और सामान को पहुंचाया जा सकता है।
अगर यह मिशन सफल होता है तो NASA के लिए यह ‘टैक्सी सर्विस’ जैसा आसान सफर बन जाएगा। क्योंकि पृथ्वी से कोई भी सामान, वस्तु आसानी से दूसरे ग्रहों तक लाया और ले जाया जा सकता है इस कैप्सूल में सामान रखने के लिए एक ट्रंक भी है।
स्पेस स्टेशन में करीब 80 सुधार किए गए :-
बोइंग स्टारलाइनर के साल 2020 में अंतरिक्ष में जाने के बाद यह साफ हो गया कि इस यान को इंसानों के साथ भेजा जाना चाहिए। अलग-अलग लोगों के अलग-अलग अध्ययन के बाद यह तय हुआ कि अब हमें इस स्पेस स्टेशन पर इंसानों को भेजा जाना चाहिए। हालांकि, इससे पहले स्पेस स्टेशन में करीब 80 सुधार किए गए थे।
बोइंग कंपनी ने कहा कि ‘क्रू और कार्गो’ तक तुरंत पहुंचने की परमिशन देती है, साथ ही कैप्सूल को अन्य मिशन के लिए भी तैयार करती है। इसी बीच NASA ने स्टारलाइनर पर यात्रा करने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा की थी। इस उड़ान की तारीख की घोषणा मार्च महीने में की जाएगी।
Read also –