BBC के दिल्‍ली-मुंबई स्थित ऑफिस पर 14 फरवरी को आयकर विभाग का छापा

BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर Income Tax की रेड जारी की है। Income Tax ने इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी को लेकर BBC पर छापेमारी की है। गुजरात दंगों पर BBC की एक डॉक्यूमेंट्री को लेकर पूरे देश में बवाल मच गया था। इसी डॉक्यूमेंट्री को केंद्र सरकार ने एक प्रौपेगैंडा पीस बताया था।

IT Raid On BBC Office : BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर Income Tax की रेड जारी की है। Income Tax ने इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी को लेकर BBC पर छापेमारी की है। आईटी डिपार्टमेंट के अधिकारी BBC के ऑफिस में कागजों और कंप्यूटर के डेटा को बारीकी खंगाल रही हैं। केंद्र सरकार ने जारी बयान में कहा था कि ये डॉक्यूमेंट्री एक तरफ के नजरिए को दिखाता है जिसके चलते स्क्रीनिंग पर रोक लगाई गई।

हालांकि, सरकार के रोक लगाने के बावजूद, कई विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में इसकी स्क्रीनिंग की गई। दिल्ली के JNU में इसको लेकर काफी बवाल भी मचा हुआ था।इसी बीच ब्रिटेन और अमेरिका ने इस छापेमारी पर प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका ने कहा है कि हम दुनिया भर में फ्री प्रेस के महत्व का समर्थन करते हैं।

जानकारी के मुताबिक BBC के दिल्ली कार्यालय में काम कर रहें सभी कर्मचारियों का फोन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने जब्त कर लिया है। हालांकि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से अभी तक छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।पीएम मोदी से जुड़े BBC की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद के बीच पिछले 22 घंटे से BBC के ऑफिस पर इनकम टैक्स का छापा जारी है। सूत्रों के मुताबिक तो इंटरनेशनल टैक्स में इनकम टैक्स ने गड़बड़ी की जांच को लेकर छापेमारी की है।

गुजरात दंगों पर BBC की एक डॉक्यूमेंट्री को लेकर पूरे देश में बवाल मच गया था। इसी डॉक्यूमेंट्री को केंद्र सरकार ने एक प्रौपेगैंडा पीस बताया था। Income Tax की यह Raid मंगलवार को लगभग 12 बजे से शुरू हुई थी। आयकर टीम की रेड पर BBC ने कहा है कि वो जांच में पूरा सहयोग कर रही है और उम्मीद है इस मामले को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा।

इसी बीच BBC के ऑफिस पर जारी छापेमारी के बीच अमेरिका और ब्रिटेन ने भी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका ने कहा है कि भारत में BBC के ऑफिसों में इनकम टैक्स की रेड से हम अवगत हैं। लेकिन अभी इस पर कोई निर्णय देने की स्थिति में नहीं हैं।वहीं, ब्रिटेन सरकार के सूत्रों ने कहा है कि BBC के दफ्तर में आयकर की छापेमारी पर सरकार बारीकी से निगरानी कर रही है। हालांकि, Income Tax की रेड पर ब्रिटेन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ब्रिटेन के द्वारा कही गई यह बात :-

(BBC, British Broadcasting Corporation) के आयकर विभाग की छापेमारी पर दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर पर ब्रिटेन सरकार के द्वारा कहा गया है कि सरकार हर स्थिति पर बारीकी से निगरानी कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, आयकर विभाग के अधिकारियों ने BBC के कुछ कर्मचारियों से जांच में सहयोग करने के लिए दिल्ली और मुंबई कार्यालयों में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। हालांकि, इस रेड पर ब्रिटेन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अभी निर्णय देने की स्थिति में नहीं है अमेरिका :-

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही, कि “भारत में BBC के दफ्तरों में जारी Income Tax की रेड के बारे में जानकारी से अवगत है। लेकिन अभी वो कोई निर्णय देने की स्थिति में नहीं हैं। इस बारे में आपको भारतीय अधिकारियों से अधिक जानकारी के लिए संपर्क करना चाहिए। इस पर कार्रवाई भी मैं वहीं कहूंगा जो समान्यतः मैं कहता आया हूं.” नेड प्राइस ने बोला, ” हम दुनिया भर में फ्री प्रेस के महत्व का समर्थन करते हैं।

हम मानवाधिकारों के रूप में अभिव्यक्ति की आजादी और धर्म या विश्वास की स्वतंत्रता के महत्व को प्राथमिकता देते हैं। दुनिया भर में लोकतंत्र को मजबूत करने में इसका अहम योगदान है। हमने इसी से अमेरिका के लोकतंत्र को मजबूत किया है। यही भारत के लोकतंत्र को भी मजबूत बनाता है। ये सार्वभौमिक अधिकार ही दुनिया भर में लोकतंत्र की नींव हैं।

“नेड प्राइस से जब यह पूछा गया कि क्या यह कार्रवाई लोकतंत्र की भावना या मूल्यों के खिलाफ है? इस पर उन्होंने कहा, “इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता। हम अभी इस रेड से अवगत हैं। लेकिन मैं निर्णय देने की स्थिति में नहीं हूं।

BBC के बारे में :-

बीबीसी एक हिन्दी अन्तरराष्ट्रीय समाचार सेवा है। इसका आरम्भ 11 मई 1940 को हुआ। प्रारम्भिक समय में यह सेवा रेडियो के माध्यम से संचालित होती थी। वर्तमान में ये सेवा ऑडियो के साथ-साथ वेबसाइट, टीवी एवं सामाजिक जालस्थलों पर भी संचालित हो रही है।

बीबीसी अमेरिका एक अमेरिकी बुनियादी केबल नेटवर्क है जो संयुक्त रूप से बीबीसी स्टूडियो और एएमसी नेटवर्क के स्वामित्व में है। बीबीसी वर्ल्ड सर्विस दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय प्रसारक है,जो सादृश और अंकीय लघु तरंगों (एनालॉग एंड डिजिटल शार्टवेव),पॉडकास्टिंग और इंटरनेट स्ट्रीमिंग, उपग्रह, एफएम और एमडब्ल्यू प्रसारणों के जरिये दुनिया के कई हिस्सों में 32 भाषाओं में प्रसारण करता है।

BBC लंदन मीडिया का आउटलेट है जो भारत में काफी सालों से पत्रकारिता कर रहा है। BBC भारत में कई भाषाओं में अपनी पत्रकारिता कर रही हैं। हाल ही में BBC अपनी एक विवादित डॉक्यूमेंट्री को लेकर काफी चर्चा में रहा था। पिछले दिनों BBC ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों (2002) को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की थी, जिस पर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई।

Read also –

भारत की पूर्व 47th CJI बोबडे का दावा : संस्कृत क्यों नहीं है आधिकारिक भाषा (Official Language)?

US Presidential Election 2024: निक्की हेली लड़ेंगी अमेरिका के अगले राष्ट्रपति का चुनाव

White House के द्वारा क्या कहा गया :-

मंगलवार को White House की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रेस सचिव कैरीन-जीन पियरे से जब यह पूछा गया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनाई गई BBC डॉक्यूमेंट्री बैन पर व्हाइट हाउस की कोई प्रतिक्रिया है? इस पर उन्होंने कहा, “नहीं। इस पर मेरी कोई प्रतिक्रिया नहीं है।

विपक्षी पार्टी कांग्रेस उठाए सवाल :-

डॉक्यूमेंट्री विवाद के बीच इनकम टैक्स की रेड पर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने ट्वीट करके ये कहा, ‘’ कांग्रेस ने रेड की टाइमिंग पर सवाल पर उठाते हुए कहा, “पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन कर दिया गया।

अब BBC पर आयकर विभाग का छापा अघोषित आपातकाल को दर्शाता है। वहीं कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने कहा, ‘यहां हम अडानी के मामले में JPC की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार BBC के पीछे पड़ी हुई है.विनाशकाले विपरीत बुद्धि.”

सरकार पर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भी साधा निशाना :-

BBC के ऑफिस पर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने इनकम टैक्स की रेड पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह एक ट्रेंड बन गया है। जो सरकार के खिलाफ बोलता है, उस मीडिया हाउस को निशाने पर लिया जाता है। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने इसे जांच एजेंसियों का दुरुपयोग बताते हुए सरकार से अपील की है कि हर स्थिति में मीडिया की आजादी का पूरा ध्यान रखा जाए।

इन खबरों को भी पढ़ें।

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर, 100 FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में 100 FIR दर्ज की हैं।

SDM के नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी जांच और 1 अप्रैल से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान होगा शुरू

बस्ती जिले के सभी 119 पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की जायेगी। तहसील के एसडीएम जांच संबंधित टीम का नेतृत्व करेंगे। सीएमओ को डीएम ने आदेश दिया है कि टीम में एक डॉक्टर और एक जिला स्तरीय अधिकारी शामिल किए जाएंगे। उन्होंने सीडीओ, एसडीएम डीडीओ, सीआरओ, पीडी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को टीम में स्थान देने के लिए कहा है।
Khushboo Guptahttps://untoldtruth.in/
Hii I'm Khushboo Gupta and I'm from UP ,I'm Article writer and write articles on new technology, news, Business, Economy etc. It is amazing for me to share my knowledge through my content to help curious minds.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

BEST DEALS

Most Popular