भारत में कितने National Park है तथा National Park आखिर क्यों बनाए जाते हैं?

पूरी दुनिया में धीरे-धीरे जिस प्रकार मनुष्य की आबादी बढ़ती जा रही है, उसी प्रकार धीरे-धीरे धरती पर से जंगल भी विलुप्त होते जा रहे हैं। पशु-पक्षी जानवरों की कई प्रजाति ऐसी भी है जो अब धरती से पूरी तरह से विलुप्त हो चुकी है। इन्हीं प्रजातियों को बचाने और इनका संरक्षण करने के लिए दुनियाभर में National Park सरकारों और NGO द्वारा बनाए जाते हैं।

दुनिया का पहला नेशनल पार्क अमेरिका के येलो स्टोन नेशनल पार्क 1872 को बताया जाता है। लेकिन इसको नेशनल पार्क के नाम से नहीं जाना जाता है तो कई Expert द्वारा माना जाता है कि यह दुनिया का पहला और सबसे पुराना National Park है।

भारत में भी विलुप्त हो रही इन्हीं प्रजातियों को बचाने के लिए सरकार द्वारा कई राज्यों में National Park बनाए गए हैं। भारत में कुल मिलाकर 104 राष्ट्रीय उद्यान, 551 वन्यजीव अभयारण्य, 131 समुद्री संरक्षित क्षेत्र, 18 बायोस्फीयर रिजर्व, 88 संरक्षण रिजर्व और 127 सामुदायिक रिजर्व हैं। भारत का सबसे पुराना National Park कॉर्बेट नेशनल पार्क है जिसे 1936 में उत्तराखंड में बनाया गया था। इस लेख के माध्यम से हम आपको भारत में स्थित सभी नेशनल पार्क को कि राज्य के अनुसार यह बताने वाले हैं कि किस राज्य में कौन सा नेशनल पार्क है। जिसके बारे में आपको जरूर जाना चाहिए। तो इसके बारे में जानते हैं।

Table of Contents

नेशनल पार्क (National Park) किसे कहते है ?

नेशनल पार्क अर्थात राष्ट्रीय उद्यान को वन्यजीवों या विलुप्त होने वाले जानवरों के संरक्षण एवं पर्यावरण के बचाव के लिए बनाया जाता है। नेशनल पार्क में वाइल्ड लाइफ सेंचुरी से ज्यादा नियम होते है। ये पूरा भारत सरकार द्वारा निर्मित किया जाता है इसमें पर्यटन की इजाजत नहीं होती है। भारत सरकार द्वारा इन पार्कों का निर्माण,स्थापना और सीमाएं तय की जाती हैं। भारत में पहला राष्ट्रीय उद्यान 1936 में हैली के नाम से स्थापित किया गया था। जिसे अब जिम कार्बेट नेशनल पार्क के नाम से जाना जाता है। यह पार्क उत्तराखंड में स्थित है।

National Park क्यों बनाए जाते हैं? :-

• अर्थव्यवस्था में योगदान के लिए National Park का निर्माण किया जाता है।

• National Park प्राकृतिक संसाधनों के सांस्कृतिक, परिस्थितिक और शैक्षिक विकास में सहायता करते हैं।

• National Park प्राकृतिक संसाधनों को संजोए एवं और करीब से देखने और जानने के लिए जरूरी होता है।

कौन से हैं सबसे अनोखे National Park :-

सबसे छोटा National Park – साउथ बटन आयलैंड राष्ट्रीय उद्यान (अंडमान निकोबार)

पहला मरीन National Park – कच्छ की खाड़ी (जामनगर )

फ्लोटिंग नेशनल पार्क- कीबुल लामजो ( मणिपुर)

Read also –

संचार के प्रकार एवं माध्यम (Kinds and medium of communication)

ग्लोबल वार्मिंग के क्या कारण है?

भारत में किस राज्य में कितने National Park है?

1. राजस्थान –

1. केवला देवी नेशनल पार्क

2. दर्रा नेशनल पार्क

3. रणथंभोर नेशनल पार्क

4. सरिस्का नेशनल पार्क

5. डिजर्ट नेशनल पार्क

6. घना पक्षी नेशनल पार्क

7. ताल छापर अभ्यारण्य

8. माउंट आबू वाइल्ड लाइफ सेंचुरी

2. मध्य प्रदेश –

1. कान्हा नेशनल पार्क

2. पेंच नेशनल पार्क

3. पन्ना नेशनल पार्क

4. सतपुड़ा नेशनल पार्क

5. वन विहार नेशनल पार्क

6. रुद्र सागर झील नेशनल पार्क

7. बांधवगढ़ नेशनल पार्क

8. संजय नेशनल पार्क

9. माधव नेशनल पार्क

10. कूनो नेशनल पार्क

11. माण्डला प्लांट फॉसिल नेशनल पार्क

3. अरुणाचल प्रदेश –

1. नामदफा नेशनल पार्क

4. उत्तर प्रदेश –

1. दुधवा नेशनल पार्क

2. चंद्रप्रभा वन्य जीव विहार

5. हरियाणा –

1. सुलतानपुर नेशनल पार्क

2. कलेशर नेशनल पार्क

6. मणिपुर –

1. कीबुल लामजाओ नेशनल पार्क

2. सिरोही नेशनल पार्क

7. सिक्किम –

1. कंचनजंगा नेशनल पार्क

8. झारखंड –

1. बेतला नेशनल पार्क

2. धीमा नेशनल पार्क

3. हजारीबाग नेशनल पार्क

9.त्रिपुरा –

1. क्लाउडेड नेशनल पार्क

10. ओडिशा –

1. सिमली नेशनल पार्क

2. भीतरगनिका नेशनल पार्क

3. नंदनकानन राष्ट्रीय चिड़ियाघर

4. चिल्का झील अभयारण्य

11. तमिलनाडु –

1. इंदिरा गांधी (अन्नामलाई) नेशनल पार्क

2. प्लानी हिल्स नेशनल पार्क

3. मुकुरुथी नेशनल पार्क

4.गुनीडे नेशनल पार्क

5. गल्फ ऑफ मनार नेशनल पार्क

12. मिजोरम –

1. मुरलेन नेशनल पार्क

2. फांगपुई नेशनल पार्क

3. माउंटेन नेशनल पार्क

4. डाम्फा अभ्यारण्य

13. पश्चिम बंगाल –

1. बुक्सा नेशनल पार्क

2. जलधपारा नेशनल पार्क

3. गोरूवरा नेशनल पार्क

4. सिंघालीला नेशनल पार्क

5. नियोरा वैली नेशनल पार्क

6. सुंदरवन नेशनल पार्क

14. जम्मू & कश्मीर –

1. किश्तवाड़ नेशनल पार्क

2. जैव मंडल रिजर्व श्रीनगर

3. दाचीगाम नेशनल पार्क

4. सलीम अली नेशनल पार्क

15. लद्दाख –

1. हेमिस नेशनल पार्क –

यह भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है यह भारत में हिमालय के उत्तर में एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है।

16. असम –

1. मानस नेशनल पार्क

2. नामेरी नेशनल पार्क

3. काजीरंगा नेशनल पार्क

4. रायमोना नेशनल पार्क

5. ओरांग पार्क

6. डिब्रूगढ़ शेखोवाल नेशनल पार्क

7. दिहांग पटकाई नेशनल पार्क

17. अंडमान निकोबार –

1. महात्मा गांधी मैरीन (वंदूर) नेशनल पार्क

2. रानी झांसी मैरीन नेशनल पार्क

3. माउंट हैरिट नेशनल पार्क

4. सैडल पीक नेशनल पार्क

5. साउथ बटन नेशनल पार्क (सबसे छोटा)

18. गुजरात –

1. गिर नेशनल पार्क

2. ब्लैक बुक नेशनल पार्क

3. गल्फ आफ कच्छ

4. मरीन नेशनल पार्क

19. महाराष्ट्र –

1. चांदोली नेशनल पार्क

2. बोरीवली (संजय गांधी) नेशनल पार्क

3. तबोड़ा नेशनल पार्क

4. गुग्गामल नेशनल पार्क

5. नवागांव नेशनल पार्क

6. तन्सा नेशनल पार्क, थाणे

7. मेलघाट नेशनल पार्क

20. हिमाचल प्रदेश –

1. ग्रेट हिमालय नेशनल पार्क

2. पिन वैली पार्क

3. रोहल्ला नेशनल पार्क

4. खीरगंगा नेशनल पार्क

5. सीमलबरा नेशनल पार्क

21. उत्तराखंड –

1. जिम कार्बेट नेशनल पार्क

2. फूलों की घाटी नेशनल पार्क

3. नंदा देवी नेशनल पार्क

4. राजाजी नेशनल पार्क

5. गोविंद पशु विहार नेशनल पार्क

6. गंगोत्री नेशनल पार्क

22. केरल –

1. मेथीकेतन नेशनल पार्क

2. साइलेंट वैली नेशनल पार्क

3. पेरियार नेशनल पार्क

4. अन्नामुदाई नेशनल पार्क

5. एर्नाकुलम नेशनल पार्क

23. छत्तीसगढ़ –

1. कांगेर घाटी नेशनल पार्क

2. इंद्रावती नेशनल पार्क

3. गुरु घासीदास (संजय) नेशनल पार्क

24. कर्नाटक –

1. बांदीपुर नेशनल पार्क

2. नागरहोल (राजीव गांधी) नेशनल पार्क

3. अंसी नेशनल पार्क

4. बनेरघाटला नेशनल पार्क

5. कुडूरमुख नेशनल पार्क

6. तुंगभद्रा नेशनल पार्क

25. पंजाब –

1. हरीकै वेटलैंड नेशनल पार्क

26. गोआ –

1. सलीम अली बर्ड सेंचुरी

2. नेत्रावली वन्यजीव पार्क

3. चौरा नेशनल पार्क

4. भगवान महावीर नेशनल पार्क

27. तेलंगाना –

1. महावीर हरिना वनस्थली नेशनल पार्क

2. किन्नरसानी अभयारण्य

28. बिहार –

1. वाल्मिकी नेशनल पार्क

2. विक्रमशिला गंगेटिक डॉल्फिन सेंचुरी

3. कंवर लेक बर्ड सेंचुरी

इन खबरों को भी पढ़ें।

HAL द्वारा निर्मित ‘Tejas’ की विदेशों में बढ़ी मांग, भारतीय सेना में 2024 में किया जा सकता है शामिल

कूनो नेशनल पार्क में 18 फरवरी को साउथ अफ्रीका से भारत लाए जाएंगे 12 चीते

भारत बना रहा है Haryana में उत्तर भारत का 1st Nuclear Power Plant, जानिये क्या है खबर

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर, 100 FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में 100 FIR दर्ज की हैं।

SDM के नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी जांच और 1 अप्रैल से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान होगा शुरू

बस्ती जिले के सभी 119 पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की जायेगी। तहसील के एसडीएम जांच संबंधित टीम का नेतृत्व करेंगे। सीएमओ को डीएम ने आदेश दिया है कि टीम में एक डॉक्टर और एक जिला स्तरीय अधिकारी शामिल किए जाएंगे। उन्होंने सीडीओ, एसडीएम डीडीओ, सीआरओ, पीडी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को टीम में स्थान देने के लिए कहा है।
Khushboo Guptahttps://untoldtruth.in/
Hii I'm Khushboo Gupta and I'm from UP ,I'm Article writer and write articles on new technology, news, Business, Economy etc. It is amazing for me to share my knowledge through my content to help curious minds.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

BEST DEALS

Most Popular