Election Results 2023 : त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा को फिर बहुमत

Table of Contents

Election Results :

भारत के पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के विधानसभा का Election Results कल यानि 2 मार्च को आ चुका है । जिसमे त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा को फिर से बहुमत मिला है। आपको बता कि नगालैंड में भाजपा गठबंधन को 37 और त्रिपुरा में 33 सीटें मिली हैं। मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की NPP पार्टी मेघालय में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। NPP के खाते में 26 सीटें आई हैं, जो ‘बहुमत से 4 सीट कम हैं। ऐसे में भाजपा और NPP फिर एक बार साथ आई हैं|

NPP को भाजपा का समर्थन पत्र भी आप देख सकते है

तीनों राज्यों से अब तक मिले रिजल्ट की कुछ तस्वीर

त्रिपुरा में भाजपा को बहुमत

Election Results

आपको बता दे कि त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव में 16 फरवरी को 60 सीटों पर 86.10% मतदान हुआ। यह मतदान पिछले चुनाव से 4% कम रहा।

2023 के चुनाव में भाजपा ने सभी 60 सीटों पर, लेफ्ट- कांग्रेस के गठबंधन ने क्रमश: 47 और 13 सीटों पर चुनाव लड़ा। टिपरा मोथा पार्टी ने 42 सीटों पर चुनाव लड़ा। 2018 के चुनाव में भाजपा को 35, CPIM 16 और IPFT को 7 सीटें मिली थीं।

इसे भी पढ़ें :- G-4, G-6, G-7, G-8, G-20 संगठन क्या है? जानिए विस्तार से

मेघालय में NPP सबसे ज्यादा सीटों पर आगे रही

Election Results

मेघालय में 85.27% वोटिंग हुआ , जो कि पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 10% अधिक लोग ने वोट किया |

मेघालय में 27 फरवरी को 60 में से 59 सीटों पर मतदान हुआ। जिसमे 85.27% वोटिंग हुई। वहीं 2018 में 67% वोटिंग हुई थी। इस बार NPP ने 57, कांग्रेस और BJP ने क्रमशः 60 , 60 और TMC ने 56 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे थे ।

नगालैंड में 85.90% वोटिंग

Election Results

आपको बता कि नगालैंड के 16 जिलों की 60 में से 59 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को 85.90% वोटिंग हुई। यह पिछले साल के मुकाबले 10% ज्यादा है। 2018 में यहां 75% वोटिंग हुई थी।

NDPP पार्टी 2017 में अस्तित्व में आई थी। NDPP ने तब 18 और भाजपा ने 12 सीटें जीती थीं। दोनों दलों ने चुनाव से पहले गठबंधन किया था।

तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी सीटों पर जीते है । त्रिपुरा में माणिका साहा को पश्चिम त्रिपुरा की नगर बरदोवाली पर , मेघालय में कॉनराड संगमा को वेस्ट गारो हिल्स की दक्षिण तुरा SC सीट पर और नगालैंड में नेफ्यू रियो को कोहिमा की नॉर्दन अंगामी II (ST) सीट पर जीत मिली।

India is preparing to do research on Sun under Aditya-L-1 mission launched by ISRO

तीनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों आने के बाद पीएम मोदी ने बीजेपी मुख्यालय पर स्पीच दी। उन्होंने कहा विरोधी कहते हैं मर जा मोदी, देश कहता है मत जा मोदी।

आपको यह भी बता दे कि हेकानी जाखालू दीमापुर III सीट जीतकर नगालैंड की पहली महिला MLA बन गई हैं। 1963 में नगालैंड राज्य बना था , अब तक कोई भी महिला विधानसभा चुनाव नहीं जीती थी।

Swami Vivekananda’s teaching inspires youth to work for nation-building – Nikhil Yadav 

Swami Vivekananda's teaching inspires youth to work for nation-building - Nikhil Yadav 

माटीकला से जुड़े 3 शिल्पकार को किया गया सम्मानित

माटीकला से जुड़े शिल्पकारों के उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुक्रवार 24 मार्च को सम्मानित किया गया। इसमें पहला पुरस्कार जिले के हस्त शिल्पकार सतीश चंद्र को , दिया गया। दूसरा पुरस्कार सिद्धार्थनगर के अवधेश कुमार को जबकि तीसरा पुरस्कार संत कबीर नगर के राजेंद्र कुमार को दिया गया।
Shyam Kumarhttps://untoldtruth.in/
Hii, I am Shyam Kumar from Up Eest. I am an article writer and I writes the articles on education,news, business, etc. I am very happy to share this information with you guys.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

BEST DEALS

Most Popular