FASTag केंद्र सरकार द्वारा रोड के टोल प्लाजा पर टोल कलेक्शन सुरक्षित और आसान बनाने के लिए और टोल प्लाजा पर अक्सर लगने वाले रोड जाम से छुटकारा पाने के लिए FASTag को अनिवार्य किया गया है।
अक्सर आप लोगों ने यह जरूर नोटिस किया होगा कि नेशनल हाईवे पर Toll Tax चल रहे वाहनों से लिया जाता है और आपको इसके कारण से हो रहे जाम से भी गुजरना पड़ता है। केंद्र सरकार द्वारा इसके समाधान के लिए 15 फरवरी 2021 की आधी रात से ही FASTag को पूरे देश में अनिवार्य कर दिया गया था।

FASTag क्या होता है और कैसे काम करता है? FASTag मैं रिचार्ज कैसे होता है? फास्टैग किन गाड़ियों के लिए जरुरी है? फास्टैग खराब हो गया हो तो क्या करें? आज हम आपको इस लेख के माध्यम से टोल प्लाजा पर लागू हुए FASTag के बारे में विस्तार से बताएँगे
FASTag क्या है और यह कैसे काम करता है? :-
NHAI (National Highway Authority of India) द्वारा बनाया गया FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टोल सिस्टम हैं। FASTag दरअसल एक ऐसा स्टिकर की तरह ही है जो आपकी गाड़ी की आगे की विंडो स्क्रीन पर लगाया जाता है यह रेडिओ फ्रिक्वेन्सी आइडेंटिफिकेशन (Radio Frequency Identification, RFID) Technic पर Based है यह एक प्रकार का ऐसा टैग है जो की सभी गाड़ी के विंड स्क्रीन पर लगाया जाता है। यह FASTag आपके बैंक अकाउंट या आपके वॉलेट से जुड़ा हुआ होता है।
इसका फायदा यह है कि जब भी आप टोल प्लाजा को पार करते हैं तो आपको रुक कर टोल टैक्स नहीं चुकाना होता। आपके गाड़ी पर लगा हुआ FASTag से स्कैनर द्वारा टोल भुगतान आसानी और सुरक्षित ढंग से हो जाता है। और यह टैक्स सीधे Govn खाते में जमा हो जाता है।
जब भी कोई वाहन टोल प्लाजा से गुजरता है तो टोल प्लाजा में लगे बूम बैरियर के नजदीक पहुंचने पर वाहन में लगे हुए FASTag के बार कोड को बूम बैरियर में लगे हुए कैमरे RFID रीडर FASTag को स्कैन कर लेता है और उस फास्टैग में उपलब्ध सारा डाटा को स्कैन कर लेता है और आपके फास्टैग वॉलेट से पैसे कट जाते हैं और इसके बाद ही बूम बैरियर खुल जाता है और आप अपनी गाडी आगे बढ़ा सकते हो इस सब प्रक्रिया में कुछ ही सेकंड का समय लगता हैं।
FASTag का उद्देश्य क्या है? :-

भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा सड़कों में हो रहे लम्बे जाम से निजात पाने और टोल को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से कलेक्ट करने के लिए FASTag की शुरुआत की गयी है। इस FASTag Technology को नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (National Electronic Toll Collection, NETC) प्रोग्राम द्वारा शुरू किया गया।
देश का टोल इलेक्ट्रॉनिक रूप से कलेक्ट करना इसका प्रमुख उद्देश्य है। यह योजना (IHML, Indian Highway Management Limited) द्वारा लागू की गयी है। इसके पीछे पेमेंट सिस्टम नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (NETC, National Electronic Toll Collection) है और इसे NPCI चला रहा है।
FASTag के लाभ क्या-क्या है?

• इस फास्टैग सिस्टम से Cashless Transaction (Online payment)में तेजी आएगी।
• FASTag सेआपको टोल प्लाजा में ज्यादा समय इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।
• गाड़ी मालिक अपनी गाड़ी की ट्रैकिंग कर सकता है। जब भी उसकी गाड़ी टोल प्लाजा से गुजरेगा तब तब गाड़ी मालिक को पता चल जाएगा।
• गाड़ी के पेट्रोल डीजल की भी बचत होगी। और आपको लंबे ट्रैफिक जैसे समस्याएं नहीं आएंगी।
• इससे आपका काफी कीमती समय बच जायेगा।
• FASTag से अवैध वसूली की समस्या से भी छुटकारा मिल सकेगी• सड़क दुर्घटना में भी कभी आ जायेगी।
• FASTag wallet में बचे हुए पैसों से आप 5 वर्षों तक उपयोग में ला सकेंगे।
• टोल ऑपरेटर्स को इससे आसानी होती है।
• टोल प्लाजा में ओवरलोडिंग की समस्या कम होती है।
• लूटपाट की समस्याओं से भी निजात पा सकेंगे।
• इसमें आपको एसएमएस अलर्ट फैसिलिटी की भी सुविधा मिलती है।
• FASTag में आपको कैशबैक की भी सुविधा मिलती है। FASTag में शेष राशि से आपको कैशबैक मिलता हैं यह कैशबैक लगभग सात दिनों में फास्टैग बैंक में आ जाता है।
• नेशनल हाईवे के आस-पास लगभग 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी गांव के वाहन चालकों को 1 महीने का 275 रुपए का टोल टैक्स देना होगा। इसके लिए उन्हें अपने आधार कार्ड की सहायता से वह यह लाभ मिल सकेगा।
वाहनों में लगने वाले अलग-अलग FASTag :-

•अगर आपकी निजी कार का प्रयोग करते हैं तो आपका फास्टैग बैंगनी Vilot Colour का होता है।
• छोटे व्यापारिक वाहनों के लिए फास्टैग नारंगी रंग (Orange Color) का होता है।
• हैवी वाहनों अथवा मशीनरी वाहनों के लिए काले रंग का फास्टैग प्रयोग होता है।
• 2 Axle और 3 Axle वाहनों के लिए क्रमशः हरे रंग और पीले रंग के का फास्टैग का प्रयोग होता है।
• 4,5 और 6 Axle वाहनों के लिए गुलाबी रंग के फास्टैग का प्रयोग होता है।
• 7Axle वाहनों के लिए आसमानी रंग का फास्टैग प्रयोग होता है।

फास्टैग कहाँ से प्राप्त कर सकते है? :-
• आप फास्टैग को टोल प्लाजा के साथ में ही बने हुए फास्टैग बूथ से प्राप्त कर सकते हो।
• फास्टैग को आप ऑनलाइन वेबसाइट से भी खरीद सकते हो जैसे – फ्लिपकार्ट , अमेजन, स्नैपडील ,पेटीएम आदिबैंक और कहीं जगह आपको यह फास्टैग पेट्रोल पंप में भी उपलब्ध हो जाएगा।
• इस तरह की RFID फास्टैग आईडी देने वाले भारत में 22 बैंक हैं।
FASTag रिचार्ज कैसे कराएं? :-
• फास्टैग का फर्स्ट टाइम चार्ज 150 रुपए होता है।
• फास्टैग को आप क्रेडिट कार्ड कार्ड ,डेबिट कार्ड ,UPI ,नेट बैंकिंग किसी से भी रिचार्ज कर सकते हैं।• फास्टैग रिचार्ज करते समय यह यह जरूर जाँच लें की आपके फास्टैग आपके बैंक अकाउंट से लिंक है या नहीं।
• आप अपने फास्टैग को रिचार्ज फास्टैग एप्लीकेशन जैसे- Park+,MY FASTag ,FaSTAG आदि से भी बड़ी आसानी से कर सकते हैं। fastag.ihmcl.com में जाकर आप अपना फास्टैग रिचार्ज कर सकते है। आपको प्ले स्टोर पर यह एप्लीकेशन बड़ी आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।
Read also :-
UP Board class 10th previous years English question papers pdf For both Hindi & English Medium
UP Board Class 12th previous Years Question Paper PDF For both Hindi & English Medium
RFID FASTag को किस प्रकार से लगाएं?

• इस टैग को अलग-अलग वाहनों के लिए अलग-अलग रंग दिया जाता है।
• फास्टैग को वाहन के विंड स्क्रीन के बीच में लगाएं।इस स्टिकर के पीछे वाले भाग में आपका RFID होती है।
• जिसे की आपको अपनी गाडी की विंड स्क्रीन पर गाड़ी के अंदर से लगाना होता है। वाहन की विंड शीट में अंदर से लगाएं।
• इस फास्टैग को वाहन में अंदर की तरफ से उल्टा लगाना होता है।
• आपको यह स्टिकर गाड़ी की साफ़ स्क्रीन पर लगाए।यदि ये स्टिकर वाहन में लगा रहें है तो सावधानी से लगाएं।
• यह फास्टैग हर एक वाहन के लिए अलग अलग होता है।
• एक ही FASTag का प्रयोग अलग वाहनों में नहीं किया जा सकता।
• यदि आपका FASTagअच्छी स्थिति में नहीं है या ये लगाते समय फट जाता है तो यह किसी काम का तो दूसरा फास्टैग अवश्य खरीद लें।
• फास्टैग को वाहन में चिपकने से पहले उचित सावधानी बरतें।
फास्टैग में लगे हुए (RFID) रेडिओ फ्रिक्वेन्सी आइडेंटिफिकेशन जो की आपकी अकाउंट से लिंक है तो जब भी आप टोल प्लाजा से गुजरेंगे तो आपका टोल टैक्स कट जाएगा। फास्टैग से ही अब आपका टोल काट दिया जाएगा यदि अपने फास्टैग नहीं लगाया है तो आपको भारी- भरकम जाम का सामना करना पड़ सकता है क्यूंकि फास्टैग को आवश्यक कर दिया गया है। कि टोल प्लाजा में बिना RFID के यदि आप फास्टैग लेन में घुसते हैं तो आपको दुगुना टोल देना होगा। आपको 200 की जगह 400 रुपए देने होंगे।
फास्टैग एप्लीकेशन के नियम :-

फास्टैग बैंक अकाउंट को रिचार्ज करने के लिए कम से कम 100 रुपए से लेकर अधिकतम एक लाख रुपए तक की राशि का होता है। इसके अलावा आप चाहें तो ऐसे टोल प्लाजा या बैंक से ऑनलाइन एप्लीकेशन से भी फास्टैग को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको फास्टैग लेना है तो आप इसकी जानकारी National highways authority of India की आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से ले सकते हैं।
आप अपना फास्टैग अकाउंट फास्टैग की एप्लीकेशन से भी खुलवा सकते हैं जिसमे आपको लॉगिन करना होता है और पूछी गयी जानकारी को भरना होता है। फास्टैग एप्लीकेशन MY FASTag जो की इंडियन हाईवे मैनेजमेंट कम्पनी लिमिटेड द्वारा डिज़ाइन की गयी है इसे इनस्टॉल कर सकते हैं। इसकी सहायता से आप आसानी से फास्टैग को खरीद सकते हो। और अपने फास्टैग को रिचार्ज upi पेमेंट द्वारा आसानी से कर सकते हो।
FASTag की कुछ अन्य जानकारी :-
• देश में फास्ट टैग को वर्ष 2014 से लागू किया गया था।
• प्रारम्भ में यह भारत के मुंबई और अहमदाबाद के बीच पड़ने वाले हाईवे टोल टैक्स प्लाजा पर लागू किया गया था।
• अब तक लगभग सभी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा में फास्टैग से ही टोल कलेक्ट किया जाने लगा है जो की अनिवार्य हो गया है।
• सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा यह साफ तौर पर कहा गया है की साल 2019 के बाद ख़रीदे गए नए चौपहिया वाहनों के वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से फास्टैग लगाना आवश्यक हो जाएगा।