Function Computer Project Class 10th in Hindi

472

फंक्शन (Function)

एक फंक्शन ऐसे कथनों का लॉजिकल समूह है जो एक दूसरे से संबंधित कार्य करते हो। इनका प्रयोग बड़े प्रोग्रामों को छोटे भागों में विभक्त करने के लिए किया जाता है। एनी फंक्शन को सब प्रोग्राम भी कहते हैं। इन फंक्शंस को प्रोग्राम द्वारा आ सकता के अनुसार से अनुरोध किया जाता है। इसके प्रयोग से प्रोग्राम में त्रुटि खोजने एवं परीक्षण में आसानी हो जाती है तथा एक ही स्टेटमेंट को बार-बार नहीं लिखना पड़ता।

फंक्शन के प्रकार :

सी भाषा में दो प्रकार के फंक्शन होते हैं।

1. उपयोगकर्ता परिभाषित फंक्शन 1. उपयोगकर्ता परिभाषित फंक्शन

2. लाइब्रेरी फंक्शन।

1. उपयोगकर्ता परिभाषित फंक्शन :

प्रयोग करता द्वारा बनाएंगे सब-प्रोग्राम या फंक्शन को उपयोगकर्ता परिभाषित फंक्शन कहते हैं। जैसे- main() एक उपयोगकर्ता परिभाषित फंक्शन है।

2. लाइब्रेरी फंक्शन :

यह फंक्शन है जो सी भाषा के मुख्य भाग के रूप में शामिल किए गए हैं। ऐसे प्रत्येक फंक्शन को उनके नाम से पहचाना जाता है और उपयोग किया जाता है। आवश्यकता के अनुसार हम उस फंक्शन के साथ पैरामीटर अथवा Arguments के रूप में आवश्यक सूचना प्रदान करते है और उन पर वांछित कार्य करा लेते हैं या कोई गणना करा लेते हैं। printf, scanf, abs, sin, strcat आदि इसी प्रकार की कुछ फंक्शन है। इनको बिल्ट इन फंक्शन भी कहा जाता है। यह फंक्शन ऐसे मूल अथवा मानक फंक्शन होते हैं, जो विभिन्न प्रकार की क्रियाओं को सरलता से करने में हमारी सहायता करते हैं।

‘सी’ भाषा में लाइब्रेरी फंक्शन की एक बड़ी संख्या उपलब्ध है। इनको मुख्यतः दो श्रेणियों में विभाजित किया जाता है।

(a) संख्यात्मक फंक्शन :

इन फंक्शन ओं का उपयोग संख्याओं पर विभिन्न प्रकार की गणितीय क्रियाओं करने के लिए किया जाता है; उदाहरण- किसी संख्या का निरपेक्ष मान ज्ञात करने के लिए हम abs फंक्शन का उपयोग करते हैं। ऐसे फंक्शन ओं में त्रिकोणमितीय फंक्शन, सांख्यिकी फंक्शन, तारीख एवं समय के फंक्शन आदि शामिल है। इनकी संपूर्ण सूची बहुत लंबी है। इनमें से प्रमुख फंक्शन निम्नलिखित है।

abs(x) किसी संख्या का निरपेक्ष मान

sin(x) किसी कोण की ज्या

cos(x) किसी कोण की कोज्या

tan(x) किसी कोण की स्पर्शज्या

sqr(x) किसी संख्या का वर्गमूल

exp(x) किसी संख्या का एक्स्पोनेंशियल

log(x) किसी संख्या का लघुगणक

(b) स्ट्रिंग फंक्शन :

ऐसे लाइब्रेरी फंक्शन है, जिनका उपयोग स्ट्रिंगो पर विभिन्न प्रकार की क्रियाएं करने में किया जाता है। प्रमुख फंक्शंस निम्नलिखित हैं।

strlen() किसी स्ट्रिंग की लंबाई ज्ञात करना

strcat() दो स्ट्रिंगो को आपस में जोड़ना

strcmp() दो स्ट्रिंगो की तुलना करना

strcpy() एक स्ट्रिंग को दूसरी में कॉपी करना

strstr() किसी स्ट्रिंग में दूसरे स्ट्रिंग की स्थिति ज्ञात करना

strchr() किसी स्ट्रिंग में किसी वर्ण की स्थिति ज्ञात करना

स्व-मूल्यांकन हेतु निर्देशन

प्रोजेक्ट संख्या 10 की अपनी तैयारी का अध्ययन करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर आने चाहिए।

प्रश्न 1. फंक्शन क्या है?

उत्तर- एक फंक्शन ऐसे कथनों का लॉजिकल समूह है जो एक दूसरे से संबंधित कार्य करते हो।

प्रश्न 2. ‘सी’ भाषा में कितने प्रकार के फंक्शन होते हैं?

उत्तर- ‘सी’ भाषा में दो प्रकार के फंक्शन होते हैं।

1. उपयोगकर्ता परिभाषित फंक्शन

2. लाइब्रेरी फंक्शन।

प्रश्न 3. बिल्ट इन फंक्शन क्या है?

उत्तर- बिल्ट इन फंक्शन ऐसे मूल फंक्शन अथवा मानक फंक्शन होते हैं, जो विभिन्न प्रकार की क्रियाओं को सरलता से करने में हमारी सहायता करते हैं।

प्रश्न 4. ‘सी’ भाषा में लाइब्रेरी फंक्शन ओं को कितने श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है?

उउत्तर ‘ सी’ भाषा में लाइब्रेरी फंक्शन ओं को दो श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है।

(a) संख्यात्मक फंक्शन

(b) स्ट्रिंग फंक्शन।

read also :

संचार के प्रकार एवं माध्यम (Kinds and medium of communication)

LINUX Operating System Computer Project Class 10th

Function Computer Science Project Class 10th

Internet computer project class 10th in Hindi

C programming (Array) computer project Class 10

Class 10th Computer Science Project – 2

Class 10th Computer Science Project Work-3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here