G-20 Summit : रांची में आज से शुरू होगा दो दिवसीय शिखर सम्मेलन, देश-विदेश के 90 से अधिक प्रतिनिधि होंगे शामिल

CG-20 Summit In Ranchiराजधानी रांची में दो और तीन मार्च को होनेवाली जी-20 समूह की बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस शिखर सम्मेलन में भारत से कुल 69 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा 21 विदेशी प्रतिनिधि भी पहुंच चुके हैं।

रांची, राज्य ब्यूरो: विश्व में ऊर्जा के विकल्पों को लेकर लगातार मंथन के बीच रांची में जी-20 समूह की दो दिवसीय बैठक गुरुवार से शुरू होगी। बैठक में भाग लेने के लिए 90 डेलीगेट्स के आने की सूचना है, जिसमें 21 विदेशी हैं और शेष 69 भारतीय प्रतिनिधि हैं। शिखर सम्मेलन को लेकर तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

\s\sतैयारियों की निगरानी स्वयं मुख्य सचिव सुखदेव सिंह कर रहे हैं, जबकि इस कार्यक्रम के लिए प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह अलग से अधिकृत किए गए हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एक दर्जन से अधिक आइएएस अधिकारियों को विभिन्न मोर्चों पर लगाया गया है।

जी 20 शिखर सम्मेलन को लेकर रांची दो दिवसीय शिखर सम्मेलन,

पूरी हुई शिखर सम्मेलन की तैयारियां

राजधानी रांची में दो और तीन मार्च को होनेवाली जी-20 समूह की बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई इस शिखर सम्मेलन में भारत से कुल 69 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा 21 विदेशी प्रतिनिधि भी पहुंच चुके हैं।

\s\sइन्हें पहले शहर के विभिन्न होटलों में ठहराया गया है। ये प्रतिनिधि रांची में स्थायी ऊर्जा और इसके इस्तेमाल तथा पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व विकास पर मंथन करेंगे। सम्मेलन के लिए एनएसजी की टीम भी रांची पहुंची चुकी है।

Ise bhi dekhe 👉 https://youtu.be/1BKl1VDya24

\s\sबुधवार को सीएसआइआर का प्रतिनिधिमंडल बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा तो दूसरी ओर कई विदेशी मेहमान भी आए। सीएसआइआर की टीम में भरत भूषण, गिरीश चंद जोशी, शिवम् कुश्वाहा, बिनोद कुमार और शैलेश शाह के नाम प्रमुखता से हैं।

एयरपोर्ट पर की गई विशेष व्यवस्था

एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए प्रशासन की टीम मौजूद रही। उनके बैठने के लिए एयरपोर्ट पर ही अलग गैलरी बनायी गयी थी, जहां रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई।

दूसरी ओर, जी-20 की बैठक में शामिल होने के लिएरिपब्लिक आफ कोरिया से मिस योउन जुंग पार्क एवं सिंगापुर से मिस सियान ते और डाक्टर वीएन एलिजा एंग बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद शाम 3:50 बजे साउथ अफ्रीका से बर्नार्ड ब्लैडर ग्राइन भी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे।

सभी प्रतिनिधियों का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड के पारंपरिक नृत्य के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद उनका काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच होटल रेडिसन ब्लू पहुंचा।

एयरपोर्ट पर मेहमानों का कियागया स्वागत

इन प्रतिनिधियों का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके पूर्व बुधवार की सुबह 7:15 बजे की फ्लाइट से आइईएसए के प्रेसिडेंट और एमडी राहुल वालावाकर और उनकी पत्नी नेत्रा वालावाकर रांची पहुंचे।

इसके बाद 10:10 बजे महेश गोदी का रांची आगमन हुआ। इसके अलावा जी-20 की बैठक में भाग लेने के लिए 12:40 बजे विमानसेवा से सीएसआईआर के पांच प्रतिनिधि रांची पहुंचे। मेहमानों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसका पूरा खयाल रखा जा रहा था।

इस आर्टिकल को भी देखे 👉

सोमवार को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम ?

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आसमान मुख्यतया साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले एक सप्ताह के दौरान दिन का तापमान 32 से 33 डिग्री जबकि न्यूनतम 14 से 16 डिग्री रह सकता है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि होली तक आंशिक तौर पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसीलिए मौसम भी थोड़ा परिवर्तनशील रहने की संभावना है। हालांकि अगले चार पांच दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

उधर मौसम विभाग ने होली से पहले राजस्थान समेत पश्चिमी और मध्य भारत के बड़े हिस्से में तेज वर्षा और ओले पड़ने की संभावना जताई है। पूर्वानुमान में कहा गया है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में दो तीन दिन तक हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। होली वाले दिन पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर, 100 FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में 100 FIR दर्ज की हैं।

SDM के नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी जांच और 1 अप्रैल से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान होगा शुरू

बस्ती जिले के सभी 119 पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की जायेगी। तहसील के एसडीएम जांच संबंधित टीम का नेतृत्व करेंगे। सीएमओ को डीएम ने आदेश दिया है कि टीम में एक डॉक्टर और एक जिला स्तरीय अधिकारी शामिल किए जाएंगे। उन्होंने सीडीओ, एसडीएम डीडीओ, सीआरओ, पीडी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को टीम में स्थान देने के लिए कहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

BEST DEALS

Most Popular