G-4, G-6, G-7, G-8, G-20 एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। जिसमें विश्व के अलग-अलग देश शामिल होते हैं। इस संगठन का इस आधार पर तय किया जाता हैं कि इसमें कितने सदस्य शामिल हैं। जैसे- G-4 (Group of Four) में 4 देश शामिल है।
G-6 (Group of Six) में छः शामिल है। G-7 (Group of Seven) में 7 देश शामिल हैं। इसी प्रकार से G-4, G-6, G-7, G-8, G-20 संगठन बनाए गए हैं। अब आइए जानते हैं कि इन संगठनों का मुख्य उद्देश्य क्या है? इसमें कौन-कौन से देश शामिल है? इन सारी बातों को इस लेख के माध्यम से बताने वाले हैं।
G-4 ( Group of Four) क्या है? :-

यह 4 देशों का एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। जिसकी स्थापना 2005 में की गई थी। इस समूह का मुख्य उद्देश्य यही है। कि UN (जो कि संयुक्त राष्ट्र संघ का Security Council है) में Security Council में अस्थाई सदस्यता कैसे प्राप्त किया जाए। Security Council के 5 देशों को स्थाई सदस्यता मिली हुई है। उन 5 देशों के नाम संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस तथा चीन शामिल है। इन्हीं 5 देशों के पास स्थाई सदस्यता है।
आप इन्हें किसी भी प्रस्ताव को रोकने की एक ऐसी शक्ति है जिसे “वीटो पावर” कहते हैं। 1945 में जब संयुक्त राष्ट्र संघ बन रहा था तो यह वीटो पावर इन्हीं पांच देश ऐसे बन गए जिनके पास वीटो पावर की ताकत प्राप्त हो गई। अब इंडिया को मिलाकर चार देशों ने भी Security Council मैं अस्थाई सदस्यता लेने की मांग कर रहा है। इन्ही 4 देशों को G-4 (Group of Four) कहते हैं। जो Security Council में स्थाई सदस्य अर्थात “वीटो पावर” चाहते हैं। यह चार देश कौन कौन से हैं आइए जानते हैं।
1.India
2. Japan
3. Germany
4. Brazil
G-6 (Group of Six) संगठन क्या है तथा इसमें कौन कौन से देश शामिल है?
यह 6 देशों का अंतरराष्ट्रीय संगठन है। इसके स्थापना वर्ष 1975 में किया गया था। इन 6 देशों के पास Industrial क्षमता बहुत ज्यादा है। यह बहुत ज्यादा एडवांस इकोनामिक वाले देश हैं। तथा यह बहुत Doveloped Country है। यह देश कौन कौन से हैं आइए जानते हैं।
1. संयुक्त राज्य अमेरिका
2. ब्रिटेन
3. जर्मनी
4. फ्रांस
5. इटली
6. जापान
यह 6 देश G-6 (Group of Six) में शामिल है। इसके बाद इस समूह में 1976 में कनाडा को शामिल कर लिया गया।तो इस संगठन का नाम G-7(Group of Seven) हो गया। इसके बाद इसमें 1998 में रूस को भी शामिल कर लिया गया। रूस के शामिल होने के बाद यह समूह G-7 से G-8 बन गया।
लेकिन 2014 में रूस ने क्रीमिया पर आक्रमण करके उसे वापस ले लिया था। यह क्रीमिया यूक्रेन का एक राज्य था आपको बता दें वापस करने का मतलब यह हुआ कि यह क्रीमिया पहले रूस का ही था जो बाद में उसने यूक्रेन को दिया था। लेकिन 2014 में आक्रमण करके रूस ने इसे वापस ले लिया था। यही कारण था कि इस आक्रमण की वजह से रूस को इस G-8 से निकाल दिया गया। और यह G-8 से फिर से G-7 बन गया। जो आज भी G-7 के रूप में ही है।
G-7 में कौन-कौन से देश शामिल है। आइए जानते हैं।

1. संयुक्त राज्य अमेरिका
2. ब्रिटेन
3. जर्मनी
4. फ्रांस
5. इटली
6. जापान
7. कनाडा
इस संगठन का 48 में बैठक 2022 में जर्मनी में बवेरियन आल्प्स में आयोजित की गई थी। आइए जानते हैं G-20 (Group of Twenty) के बारे में विस्तार से
G-20 (Group of Twenty) के बारे में :-

या 20 देशों का एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है इसमें 19 देश तथा एक यूरोपियन यूनियन शामिल है। इसकी स्थापना 1999 में की गई थी। इसे विश्व की 20 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के समूह के तौर पर जाना जाता है। इसे G-7 द्वारा विकसित एवं विकासशील दोनों अर्थव्यवस्थाओं के सहयोग से स्थापित किया गया था। यह विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर के बीच एक परामर्श मंच के रूप में स्थापित किया गया था। इसका उद्देश्य वैश्विक आर्थिक विकास, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और वित्तीय बाजारों के नियमन को बढ़ावा देना है। इस G-20 सदस्य कौन-कौन से हैं पहले यह जान लेते हैं।
अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ देश शामिल हैं। इसके अतिरिक्त स्पेन को एक स्थाई गैर सदस्य के रुप में आमंत्रित किया जाता है। जो प्रत्येक वर्ष G-20 सम्मेलन में भाग लेता है। यह समूह वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 85% वैश्विक व्यापार का 75% तथा विश्व की दो-तिहाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करता है। तो आइए इस Group की संरचना के बारे में जानते हैं।
दुनिया के सबसे लंबी (6650Km) Nile River का मिस्र की सभ्यता में विशेष योगदान
G-20 की संरचना :-

• इसका कोई स्थाई सचिवालय/मुख्यालय नहीं है।
• इसमें अध्यक्ष पद जो है वह इसमें शामिल सदस्य देशों के बीच वार्षिक तौर पर एक प्रक्रिया के तहत Rotate होता रहता है।
• प्रत्येक वर्ष अध्यक्ष पद ग्रहण करने वाला सदस्य देश पिछले एवं आगामी वर्ष के अध्यक्ष देश के साथ समन्वय स्थापित करके कार्य करता है। इस प्रक्रिया को सामूहिक रूप से Troica कहते हैं। इसको आसान भाषा में समझे तो जो पिछले साल, वर्तमान और इसके बाद जो देश अध्यक्षता करता है इन 10 देशों के समूह को Troica कहते हैं।
• समूह का अध्यक्ष अन्य सदस्यों के साथ परामर्श करके G-20 एजेंडा को लागू करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास हेतु उत्तरदाई होता है।
• इस फोरम की बैठक हर वर्ष आयोजित की जाती है।
तो आइए इसके कार्य कौन-कौन से हैं इसके बारे में जानते हैं।
ग्लोबल वार्मिंग के क्या कारण है?
संचार के प्रकार एवं माध्यम (Kinds and medium of communication)
G-20 के कार्य :-

• इसके कार्यों को दो भागों में विभाजित किया जाता है।
1.शेरपा ट्रैक –
यह राजनीतिक जुड़ाव, भ्रष्टाचार का विरोध, विकास, ऊर्जा आदि जैसे व्यापारिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करता है।
2.फाइनेंस ट्रैक –
यह G-20 समूह के वित्त मंत्रियों तथा केंद्रीय बैंक के गवर्नर और उनके प्रतिनिधियों के साथ सभी बैठकों में वित्तीय विनियमन, राजकोषीय मुद्दों एवं मुद्रा पर ध्यान केंद्रित करता है।
• शेरपा और फाइनेंस दोनों ट्रैक, विशेषज्ञ कार्य समूह की एक श्रृंखला के तकनीकी और वास्तविक कार्य पर निर्भर करते हैं।
• इसके अलावा G-20 अपने आधिकारिक इंगेजमेंट ग्रुप्स जैसे Business 20, Labour 20, Civil 20, Think 20, Science 20, Women 20, Urban 20 और Youth 20 के साथ में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर कार्य करता है।
G-20 शिखर सम्मेलन के महत्वपूर्ण बिंदु :-
1.G-20 के राष्ट्रीय अध्यक्षों और सरकार के प्रमुखों की भागीदारी वाले पहले वार्षिक G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन वर्ष 2008 में वाशिंगटन में किया गया था।
2. 2023 के शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता भारत कर रहा है।
3. 2023 की इसकी थीम “वसुधैव कुटुम्बकम” या “एक पृथ्वी है।
4. पिछले साल इसका Presidency इंडोनेशिया था। इस साल भारत और अगले साल ब्राजील होगा। 2023 में ट्रोइका में देश इंडोनेशिया, भारत और ब्राजील शामिल है।
G-20 में शामिल देश कितने Powerful हैं? :-
1.G-20 के देश 50% दुनिया की इकोनामी को लीड करते हैं।
2. 75% व्यापार इन्हीं देशों द्वारा होता है।
3. दुनिया की 66% आबादी इन्हीं देशों में रहती है।
4. दुनिया की इकोनॉमी में यह 20 देश सर्वे सर्वा हैं।
इन खबरों को भी पढ़ें।
कार्डियक अटैक क्या है 1? , जानिए क्यू लोग बात करते करते ही मर जा रहे है
48,000 वर्ष बाद सक्रिय हो रहा है Zombie Virus, क्या भारत पर भी होगा इसका असर?