Perfect Meckup करने का तरीका अगर आप खुद से सीख लें तो छोटे फंक्शन हो या बड़े फंक्शन पार्लर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इन 5 आसान स्टेप्स को फ़ॉलो जरूर करें और पाएं सिर्फ 15 मिनट में Perfect Meckup Look।यदि आपको कॉलेज जाना रहता है या फिर ऑफिस में काम करती हैं। तो थोड़ा बहुत Meckup करना आपको आना ही चाहिए।
Perfect Meckup : Perfect Meckup करने का तरीका अगर आप खुद से सीख लें तो छोटे फंक्शन हो या बड़े फंक्शन पार्लर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इन 5 आसान स्टेप्स को फ़ॉलो जरूर करें और पाएं सिर्फ 15 मिनट में Perfect Meckup Look।यदि आपको कॉलेज जाना रहता है या फिर ऑफिस में काम करती हैं। तो थोड़ा बहुत Meckup करना आपको आना ही चाहिए। Meckup करना कोई बुरी बात नहीं होती है लेकिन अगर बहुत ज्यादा आप Meckup करते हैं तो यह आपकी फेस को नुकसान पहुंचाता है।

Meckup आज कल के समय की जरूरत ही बन गई है। अगर आपने सिंपल सा Meckup किया है तो वह आपके लुक में चार चांद लगा सकता है। और आपका मेकअप Perfect Meckup लगता है इसमें कोई शक नहीं कि Perfect Meckup करना एक ऐसी कला है जिसमें हर कोई माहिर नहीं हो सकता लेकिन अगर आप Meckup के बेसिक चीजों को अच्छी तरीके से समझ लें तो बिना ज्यादा वक्त बर्बाद किए हर बार आप घर से निकलने से पहले Perfect Meckup ढंग से कर पाएंगी। इन 5 आसान स्टेप्स को फॉलो करें और सिर्फ 15 मिनट में Perfect Meckup करना सीख लें।
1.Perfect Meckup के लिए मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन कैसे करें? :-

आपका चेहरा अगर पूरी तरह से Moisturizer और Sun Protected नहीं है किसी भी तरह का Meckup आपके चेहरे को Perfect Look नहीं दे सकता। Meckup करने से पहले आप चेहरे को अच्छे तरीके से साफ करें, फिर इसे टोन करें और एक अच्छा Moisturizer लगाएं। इसके बाद चेहरे के साथ-साथ हाथ और पैर पर भी सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें।
2. कंसीलर का प्रयोग कैसे करें? :-

अगर आपके चेहरे पर डार्क सर्कल्स, दाग-धब्बे या पिम्पल्स हैं तो आपके लिए कंसीलर बहुत जरूरी है। हमेशा ऐसा कंसीलर खरीदें जो आपकी स्किन से एक टोन लाइटर हो और इसका इस्तेमाल सिर्फ उन्हीं जगहों पर करें जहां बहुत आवश्यकता हो।
3. सही बेस है बेहद जरूरी :-

मेकअप का बेस बेहद Important है। स्ट्रॉन्ग बेस के लिए लाइट फाउन्डेशन या बीबी-सीसी क्रीम का इस्तेमाल करें। ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें और थोड़ा इंतजार करें ताकि आपकी स्किन इसे Observe कर पाएं। अगर आप किसी गर्म या नमी वाली जगह पर रहती हैं तो Heavy Foundation का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें वरना इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा बहुत ही ज्यादा केकी दिखने लगेगा।
4. कॉम्पैक्ट ऐंड ब्लश कैसे लगाएं :-

मेकअप को अच्छे से सेट करने के लिए पूरे चेहरे पर कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं और उसके बाद हल्के रंग के ब्लश का प्रयोग करें। ब्लश को फेस के एक साइड के चीकबोन्स से लेकर दूसरे साइड के चीकबोन्स तक लगाएं। इसके अलावा हल्का सा नाक के टिप पर, माथे पर और गर्दन के हिस्से पर लगा लें। और अच्छी तरह से पूरे फेस पर मिक्स कर लें।
Read also –
Meet World 1s’t Most Humanoid Robo With Facial Expression AMECA
Light Pollution In Hindi – प्रकाश प्रदूषण कारण, प्रभाव और उपाय 1
5. आई मेकअप और लिपस्टिक कैसे करें :-

अब चेहरे पर Meckup set हो गया है तो अब बारी है आंखों और होंठों की। आंखों पर आइलाइनर और मस्कारा लगाने के बाद अपने फेवरिट कलर की लिपस्टिक या फिर आउटफिट से मैचिंग लिपस्टिक भी लगा सकती हैं। अगर लिपस्टिक पसंद न हो तो लिप ग्लॉस या लिप बाम भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
Meckup के साथ Hairstyle भी है जरूरी :-
आपके लुक को निखारने में एक अच्छे मेकअप के साथ साथ सुंदर सी हेयरस्टाइल का भी होना Important है। आपकी हेयरस्टाइल आपकी सीरत से मैच खाती हुई होनी चाहिए। आप चाहें तो बालों को ओपन, स्ट्रेस या फिर लाइट कर्ल कर सकती हैं।
वैसे तो आजकल सॉफ्ट कर्ल्स लुक काफी ज्यादा ट्रेंड में छाया हुआ है। लेकिन जो आपको पसंद हो आप वही करें। या फिर जो हेयर स्टाइल आप पर अच्छी लगे आप वो ही कर सकते हैं।