प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के तुमकुरु स्थित HAL(Hindustan Aeronautics Limited) देश की सबसे बड़ी Helicopter फैक्ट्री का उद्घाटन किया गया है। इस फैक्ट्री में हर साल करीब 30 Helicopters का निर्माण किया जाएगा। बाद में इसकी क्षमता और बढ़ाई जाएगी। इस फैक्ट्री की आधारशिला पीएम मोदी ने साल 2016 में रखी थी।
New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के तुमकुरु स्थित HAL(Hindustan Aeronautics Limited) देश की सबसे बड़ी Helicopter फैक्ट्री का उद्घाटन किया गया है। इस फैक्ट्री में हर साल करीब 30 Helicopters का निर्माण किया जाएगा। बाद में इसकी क्षमता और बढ़ाई जाएगी। इस फैक्ट्री की आधारशिला पीएम मोदी ने साल 2016 में रखी थी। यह एशिया की सबसे बड़ी Helicopter उत्पादन इकाई है।

कर्नाटक के तुमकुरु में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि (HAL) की Helicopter फैक्ट्री का लोकार्पण कर रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की यात्रा में एक मील का पत्थर है।इस फैक्ट्री से 20 साल में तीन से चार टन वाले एक हजार से ज्यादा हेलीकॉप्टर्स के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। आने वाले समय में यहां पर Light Combet Helicopters and Indian Multirole Helicopters का निर्माण होगा।

प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान विभिन्न विकास पहलों के लिए आधारशिला रख रहे हैं। चुनावी राज्य में एक महीने से भी कम समय में यह मोदी की तीसरी यात्रा होगी। प्रधानमंत्री ने 12 जनवरी को हुबली की यात्रा की थी और राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्धाटन किया था। बाद में 19 जनवरी को उन्होंने यादगिरी और कलबुर्गी जिलों में Road Show किया था। प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु में India energy week 2023′ का उद्घाटन करेंगे।

जिसका आयोजन 6-8 से फरवरी तक होने वाला है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऊर्जा संक्रमण महाशक्ति के रूप में भारत की बढ़ती शक्ति को प्रदर्शित करना है।
PM Modi ने 2016 में रखी थी आधारशिला :-
(HAL) की इस फैक्ट्री की आधारशिला पीएम मोदी ने साल 2016 में रखी थी। यह एक समर्पित ग्रीनफील्ड Helicopter कारखाना है जो Helicopter बनाने की क्षमता और इसके अनुकूल तंत्र को बढ़ावा देगा। यह हेलीकॉप्टर फैक्ट्री एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर निर्माण सुविधा है।
Read also –
नोट पर हो लक्ष्मी और गणेश जी की फोटो, केजरीवाल की पीएम मोदी से अपील; वजह भी बताई 1
LCH, LUH और IMRH का होगा निर्माण :-
शुरुआत में (LUH, Light Utility Helicopter) का उत्पादन करेगी। (Light Combat Helicopter and Multirole Helicopters) जैसे अन्य हेलीकॉप्टरों के निर्माण के साथ भविष्य में LCH, LUH, Civil ALH एवं IMRH की मरम्मत के लिए फैक्ट्री का विस्तार किया जाएगा। फैक्ट्री में भविष्य में सिविल एलयूएच के निर्यात की भी संभावना भरपूर है। इस केंद्र से भारत हेलीकॉप्टरों की अपनी संपूर्ण आवश्यकता को स्वदेशी रूप से पूरा करने में सक्षम बन जाएगा और हेलीकॉप्टर डिजाइन, विकास और निर्माण में आत्मनिर्भरता का गौरव प्राप्त करेगा।
औद्योगिक टाउनशिप का तीन चरणों में होगा विकास :-

राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास कार्यक्रम के तहत तुमकुरु में तीन चरणों में 8,484 एकड़ भूभाग में फैले औद्योगिक टाउनशिप का विकास चेन्नई-बेंगलुरु औद्योगिक कॉरिडोर के तहत किया गया है। प्रधानमंत्री कर्नाटक के तुमकुरु के तिपतुर और चिक्कानायकनहल्ली में दो जल जीवन मिशन परियोजनाओं की आधारशिला रखने वाले हैं कार्यक्रम में दुनिया भर से 30 से अधिक मंत्री मौजूद रहेंगे।

इसमें कहा गया है कि 30,000 से अधिक प्रतिनिधि, 1,000 प्रदर्शक और 500 वक्ता भी शामिल होंगे जो भारत के ऊर्जा भविष्य की चुनौतियों एवं अवसरों पर चर्चा करेंगे। शुरुआत में यह फैक्ट्री हर साल लगभग 30 हेलीकाप्टरों का निर्माण करेगी और इसे चरणबद्ध तरीके से 60 और फिर 90 प्रति वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। पहले एलयूएच का उड़ान परीक्षण किया जा चुका है और यह उद्घाटन के लिए तैयार है।
दुनिया के लिए डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र होगी भारत भूमि :-
इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आने वाले समय में भारत भूमि विश्व के लिए डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र होगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है, आज का ये समारोह इसका एक बड़ा प्रमाण है। ये रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता की यात्रा में एक मील का पत्थर है।फैक्ट्री हर साल लगभग 30 हेलीकाप्टरों का निर्माण करेगी और इसे चरणबद्ध तरीके से 60 और फिर 90 प्रति वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने इस दौरान कहा कि कर्नाटक का मतलब विकास, शांति और समृद्धि और भारत का भविष्य है।