भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए घोषणा कर दिया है। उन्होंने इसके लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा था कि नए नेता के तौर पर वह सामने आ सकती हैं।हेली दक्षिण कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत रही हैं।
US Presidential Election 2024 : साल 2024 अमेरिका में बहुत खास होने वाला है क्योंकि 2024 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव होने वाले हैं। निक्की हेली ने कहा हम डर से भगवान और उन मूल्यों से दूर हो गए जो अभी भी हमारे देश को दुनिया में सबसे महान बनाते हैं। भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने मंगलवार (14 फरवरी) को 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए घोषणा कर दिया है। उन्होंने इसके लिए अपनी दावेदारी पेश की है। जिन्होंने पिछले साल के अंत में व्हाइट हाउस के लिए अपनी तीसरी बोली की घोषणा की थी।

निक्की हेली लड़ेंगी अमेरिका के अगले राष्ट्रपति का चुनाव
उन्होंने कहा था कि नए नेता के तौर पर वह सामने आ सकती हैं। वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देने वाली पार्टी की पहली नेता बन गई। निक्की हेली 2 बार दक्षिण कैरोलाइना की गवर्नर रह चुकी हैं और उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत के तौर पर भी सेवाएं दी हैं। उन्होंने मंगलवार को शाम में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की दौड़ में आगे बढ़ गई है। वर्ष 2024 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए घोषणा करने के बाद निक्की हेली ने रिपब्लिकन नामांकन के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन गई हैं।

उन्होंने दो साल पहले कहा था कि वह 2024 में अपने पूर्व बॉस यानी डोनाल्ड ट्रंप को White House के लिए चुनौती नहीं देंगी।भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता निक्की हेली के अमेरिका में 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपनी दावेदारी पेश करने के बाद ये बात तो साफ है कि वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के लिए चुनौती पेश करेंगी।
उन्होंने एक वीडियो के द्वारा राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपनी दावेदारी भी पेश की। दो साल पहले वह डोनाल्ड ट्रंप के लिए चुनौती नहीं बनी थी, लेकिन अब उन्होंने अपना रास्ता बदल लिया है। दरअसल भारतीय मूल की अमेरिकन रिपब्लिकन पार्टी नेता निक्की हेली ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव 2024 लड़ने के संकेत पहले ही ले लिए थे। उनके माता-पिता भारत के अमृतसर से रहे हैं।
Read also –
क्या अमेरिका ने HAARP के प्रयोग से तुर्की मे भूकंप लाया , क्या है HAARP
ग्लोबल वार्मिंग के क्या कारण है?
निक्की हेली ने कहा ‘ये New Generation वक्त है’ :-

फॉक्स न्यूज के इंटरव्यू में जनवरी में अमेरिकन रिपब्लिकन पार्टी नेता निक्की हेली से जब ये सवाल किया गया कि क्या वह 2024 का अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने जा रही हैं, तो उन्होंने जवाब दिया,“ये New Generation वक्त है, यह नई लीडरशिप का वक्त है, और यह हमारे देश को वापस लेने का वक्त है। अमेरिका लड़ाई के लिए तैयार है और हम अभी शुरुआत कर रहे हैं।
ट्रम्प के लिए खुद को एक युवा, नए विकल्प के रूप में देखते हुए, हेली हफ्तों से व्हाइट हाउस की ओर इशारा कर रही थीं। उनकी औपचारिक घोषणा का मतलब है कि वह अपने पूर्व 76 वर्षीय बॉस ट्रम्प के खिलाफ प्रतियोगिता में शामिल होने वाली पहली दावेदार होंगी, निक्की हेली ने कहा, “यह नेतृत्व की एक नई पीढ़ी के लिए समय है – राजकोषीय जिम्मेदारी को फिर से खोजने, हमारी सीमा को सुरक्षित करने और हमारे देश, हमारे गौरव और हमारे उद्देश्य को मजबूत करने के लिए यह बेहतर समय है।

दरअसल निक्की हेली ने अप्रैल 2021 में कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के 2024 के व्हाइट हाउस चुनाव की दौड़ में होने पर सुश्री मैदान में नहीं उतरेंगी, लेकिन जनवरी में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि रिपब्लिकन पार्टी को भी Young Leadership की जरूरत है।
Watch Video –
‘जो बाइडन दूसरे कार्यकाल के हकदार ही नहीं’ :-

Republican Party नेता निक्की हेली ने बताया था कि जो बाइडन (जो वर्तमान में अमेरिका के राष्ट्रपति हैं) दूसरे कार्यकाल के हकदार ही नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि था रिपब्लिकन को सरकार में वापस लाने की जरूरत है जो लीडरशिप कर सकते हैं और चुनाव जीत सकते हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव 5 नवंबर, 2024 में होने वाला है। इस इंटरव्यू में उन्होंने यह भी बताया कि वो महसूस करती हैं कि वह देश को नई दिशा में ले जाने वाले नेता के तौर पर सामने आ सकती हैं।