Valentine Day Week List 2023 , पूरी जानकारी हिन्दी मे

Valentine Day:-

आप सभी जानते है कि पूरी दुनिया में , साल भर में अनेकों प्रकार के त्यौहार मनाये जाते है। इसमें लोग भगवान की पूजा करते है और भी बहुत कुछ होता है। उनमें से बहुत से ऐसे त्यौहार भी होते है जो हमे हमेशा याद रहते है और बहुत से अच्छी यादें भी मिलती है और सभी त्यौहार को मनाने का कोई न कोई वजह भी होता है। तो इसी प्रकार हर साल में कुछ ऐसे दिन भी होते है जिसे प्रेमियों का दिन कहा जाता है।

अब प्रेमियों के नाम का कौन सा दिन होता है ये सुनके तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किस दिन की बाते कर रहे है अगर आप समझ गए है तों हां वही दिन है जो आप सोच रहे है पर वो जो नही समझ पाए है उन्हे हम बताते है की कौन-सा दिन है। जी हां उस दिन को Valentine Day कहा जाता है ।

इसे भी पढ़े :- 5 Amazing Facts About Pathan That you didn’t Even Know :

पर दोस्तों आप सभी ने Valentine Day का नाम तो सुना होगा परन्तु क्या आप यह जानते है की आखिर इस दिन क्या होता है ? या Valentine Day मनाया क्यों जाता हैं ? अगर आप भी इसके बारे में जानना चाहते है तो इस स्टोरी को लास्ट तक ध्यान पूर्वक पढ़ते जाइए , जिसमे हम आपको बताएंगे की Valetine Day क्या होता है ? क्यों होता है ? और किसके लिए होता है ?और हम ये भी जानेंगे कि इस दिन को 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है ? इस दिन को मनाने के शुरुआत कब से हुई थी।

Valentine Day क्या होता है ?

Valentine

तो दोस्तो आप सभी को सबसे पहले यह बता दे की हर वर्ष Valentine Day 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन को प्रेमियों के दिन के नाम से भी जाना जाता है। साल के इस दिन बहुत से प्रेमी अपनी प्रेमिकाओं को प्यार का इजहार करते है। इस दिन प्रेमिकाएं भी उन प्रेमियों को मना नहीं कर पाती है। इसके साथ साथ इस दिन प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे को काफी ख़ास अहसास दिलाते है और एक दूसरे को काफी स्पेशल महसूस करवाते है। केवल यह ही नहीं बल्कि इस दिन प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे को Gift भी देते है और भी कई अन्य Surprise Party व आदि जैसी चीजों का आयोजन करते है।

Valentine Day का शुरुआत कब से हुई ?

दोस्तों अब आप सभी को यह बता दे कि वैलेंटाइन को मनाने की शुरुआत कब हुई । तो आप को बता दे कि इसकी शुरुआत रोम के राजा क्लॉडियस के समय से हुई थी। राजा क्लॉडियस के समय में एक पादरी थे उन्ही का नाम संत Valentine था। आज के समय में मनाया जाने वाला Valentine Day की शुरुआत इन्ही के नाम पर हुई थी।

संत Valentine एक बहुत ही अच्छे व साफ़ मन के व्यक्ति थे जो की प्यार को बढ़ावा देते थे। उनके लिए जीवन का नाम ही प्रेम था यानि कि जीवन में प्रेम करना और प्रेम से रहना ही उनके जीवन का उद्देश्य था। परन्तु उस समय के राजा क्लॉडियस थे वह प्रेम के खिलाफ थे। उनका मानना यह था की प्रेम के कारण पुरुषों के अंदर की शक्ति व बुद्धि दोनों ही खत्म हो जाती है।

Valentine

इसलिए उन्होंने अपने राज्य में एक नियम बनाया था कि जिसके अनुसार उनके राज्य के अधिकारियों को और राज्य के सैनिकों को शादी करने की अनुमति नहीं थी। लेकिन जैसा की हमने आप सभी को बताया की संत Valentine प्रेम को बढ़ावा देते थे इसलिए उन्होंने राजा क्लॉडियस के खिलाफ विरोध किया और उन्होंने राज्य के लोगो को प्रेम के लिए प्रेरित किया और प्रेम को बढ़ावा दिया। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने उस राज्य के बहुत से सैनिकों की शादियां भी करवाई थी। इसी बात से राजा क्लॉडियस को बहोत ज्यादा गुस्सा आ गया और उन्होंने संत Valentine जी को 14 फरवरी सन् 269 के दिन फांसी दे दिया।

उस दिन के पश्चात से ही लोग 14 फरवरी को प्रेम के दिन के रूप में मनाने लगे। इसलिए उसी दिन से हर वर्ष 14 फरवरी को Valentine Day के रूप में मनाया जाने लगा।
तो दोस्तो शायद आप लोग समझ गए होंगे कि Valentine Day क्यों और कब से मनाया जाता है।

चलिए अब आपको बताते है की Valetine Day में और क्या क्या होता है?

इसे भी पढ़े :- बजट से पहले क्यू पेश किया है economic survey report

Valentine Day कितने दिन का होता है –

Valentine Day की शुरुआत हर साल 7 फरवरी से होती है और इसका अंत 14 फ़रवरी को होता है। जी हा Valentine Day पूरा एक हफ्ते तक मनाया जाता है। और हफ्ते के सातों दिन अलग तरीके से अलग अलग Day मनाया जाता है । तो चलिए आपको Valentine Week के बारे में भी बताते है।

Valentine Week List 2023 :

पहला दिन – Rose Day (7 फरवरी )

दोस्तों आप सभी को यह बता दे कि इस Week के पहले दिन को Rose Day के रूप में मनाया जाता है। Rose Day के दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका यानि के जिससे वह प्यार का इज़हार करना चाहता है उसको गुलाब देकर अपने प्यार का इज़हार करता है और वो लोग भी जो एक दूसरे को प्यार करते है, वो भी Rose देकर अपने प्यार को और भी ज्यादा गहरा करते है।

दूसरा दिन – Propose Day (8 फरवरी )


इस सप्ताह के दूसरे दिन को Propose Day के रूप में मनाया जाता है। Propose Day के दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका यानि के जिससे वह प्यार करता है उसको Propose Day करता है। Propose Day करते समय आप अपनी प्रेमिका के लिए कोई अच्छा सा उपहार भी खरीद सकते है।

तीसरा दिन – Chocolate Day (9 फरवरी )

तीसरे दिन को Chocolate Day के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका को चॉकलेट देता है। प्रेमिका को चॉकलेट देने के पीछे का भी एक कारण भी है कि चॉकलेट मीठा होता है और इसको देने से उनके बीच की कड़वाहट मिट जाती है और उनके रिश्ते की मिठास बढ़ जाती है और दोनो का प्यार भी बढ़ जाता है।

चौथा दिन – Teddy Day (10 फरवरी )

आप सभी को यह बता दे की इस सप्ताह के चौथे दिन को Teddy Day के रूप में मनाया जाता है। महीने के इस दिन यानि के 10 फरवरी को प्रेमी अपनी प्रेमिका को उपहार में एक Teddy Bear देता है। क्योंकि यह माना जाता है की Teddy से प्रेमी की भावनाएं जुडी हुई होती है इसे देने से भी प्रेम बढ़ता है।

पांचवा दिन – Promise Day (11 फरवरी )

दोस्तों आप सभी को यह बता दे कि फरवरी के इस दिन को Promise Day के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका से Promise करता है कि वह हमेशा उसको खुश रखेगा और हमेशा उसके ही साथ रहेगा। दोनो ही एक दूसरे से Promise करते है।

छठा दिन – Hug Day (12 फरवरी )

12 फरवरी को Hug Day के रूप में मनाया जाता है। महीने के इस दिन यानि के Hug Day के इस दिन को सभी प्रेमी एक दूसरे से मिलते है और प्यारा सा Hug करते है। जिससे उन दोनों के बीच की दूरियां ख़त्म हो जाती है और वह सब दुःख भूल जाते है।

सातवा दिन – Kiss Day (13 फरवरी )

तो दोस्तों आप सभी को यह बता दे कि फरवरी के इस दिन को Kiss Day के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी एक दूसरे को kiss करते है जिसके कारण उन दोनों के बीच का प्रेम और भी अधिक हो जाता है।

आठवा दिन – Valentine’s Day (14 फरवरी )

Valentine

तो दोस्तों इस दिन के बारे में तो आप सभी जानते होंगे क्योंकि यह इन सभी दिनों में से प्रमुख और अंतिम दिन होता है। इस दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका को Date पर लेकर जाता है और उसको बहुत से गिफ्ट देता है। अच्छे Dinner की भी व्यवस्था करता है और भी बहुत से Surprise देता है। जिससे उनका रिश्ता और भी गहरा हो जाता है।

आपको बता दे कि जरूरी नहीं कि आप ये सब तभी मनाएं जब आपके पास GF या BF हो। इसके कुछ दिन ऐसे भी है जिसे आप अपने किसी Best Friend के साथ भी मना सकते है।

दोस्तो आशा करता हूं कि आपको हमारी ये जानकारी पसन्द आया होगा । हमने प्रयास किया कि आपको Valentine Day के बारे में आपको पूरी जानकारी दे सके। दोस्तो ऐसे ही जानकारी को पाने के लिए हमारे साइट को फॉलो करते रहे |

धन्यवाद /-

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर, 100 FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में 100 FIR दर्ज की हैं।

SDM के नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी जांच और 1 अप्रैल से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान होगा शुरू

बस्ती जिले के सभी 119 पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की जायेगी। तहसील के एसडीएम जांच संबंधित टीम का नेतृत्व करेंगे। सीएमओ को डीएम ने आदेश दिया है कि टीम में एक डॉक्टर और एक जिला स्तरीय अधिकारी शामिल किए जाएंगे। उन्होंने सीडीओ, एसडीएम डीडीओ, सीआरओ, पीडी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को टीम में स्थान देने के लिए कहा है।
Shyam Kumarhttps://untoldtruth.in/
Hii, I am Shyam Kumar from Up Eest. I am an article writer and I writes the articles on education,news, business, etc. I am very happy to share this information with you guys.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

BEST DEALS

Most Popular