YouTube के नए CEO बने Neal Mohan, Susan Wojiciki ने दिया इस्तीफा 2023

Neal Mohan ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म YouTube के नए CEO के रूप में नियुक्त किए गए हैं। और अब कंपनी के नए CEO Neal Mohan बनने जा रहे हैं। YouTube की CEO Susan Wojiciki ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिससे अब वे YouTube की मौजूदा CEO Susan Wojcicki की जगह लेंगे। साल 2015 से Neal Mohan YouTube के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने YouTube TV, YouTube Music समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स को लीड कर चुके है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Neal Mohan के बारे में जानें बड़ी बातें :-

Neal Mohan को Technology की बहुत अच्छी समझ है। वो बिजनेस स्ट्रैटजी बनाने में माहिर हैं। उन्होंने YouTube की पॉलिसी में अभी तक के कार्यकाल के दौरान विशेष योगदान दिया है। फिलहाल Neal Mohan अपने परिवार के साथ सैन फ्रांसिस्को में रहते हैं। Neal Mohan को बहुत सारी बड़ी कंपनियों ने ऑफर किया लेकिन वो यूट्यूब में ही बने रहे। Neal Mohan YouTube से जुड़ने से पहले गूगल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (SVP), डिस्प्ले (Display) और वीडियो विज्ञापन में थे।

Neal Mohan ने अपने शुरुआती करियर में माइक्रोसॉफ्ट में इंटर्नशिप भी की है। DoubleClick Inc के साथ अपनी दूसरी पारी को विराम देने के बाद वह गूगल के साथ साल 2008 में उस समय शामिल हुए थे जब उनकी पुरानी कंपनी डबल क्लिक को गूगल ने खरीद लिया था।Google में उन्होंने बतौर Senior Vice President, Display and Video Ads की कमान संभाली और 2015 में उन्हें YouTube का चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर बनाया गया। इसके अलावा कई कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं।

• 49 साल के नील मोहन की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, नील मोहन स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से 1996 में इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट किया हैं।

• उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्लोरफाइड टेक्निकल सपोर्ट से की थी। जहां नील को 60,000 डॉलर वेतन मिलता था।

• नील मोहन ने एसेंचर (Irish – American Company) में सीनियर एनालिस्ट के पद के लिए सेवाएं दी हैं।

• उन्होंने साल Google 2008 में जॉइन किया था।

• इसके बाद YouTube का उन्हें साल 2015 में चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर बनाया गया।

• YouTube TV से लेकर YouTube Music, प्रीमियम और Shorts तक की लॉन्चिंग में नील मोहन और उनकी टीम का बड़ा रोल था।

• उन्होंने इससे पहले लगभग 6 साल तक DoubleClick के लिए काम किया था।

• नील ने इससे पहले Microsoft के साथ भी काम किया है।

• उन्होंने YouTube के कई बड़े प्रोजेक्ट्स को लीड किया है। यहां उन्होंने टॉप नॉच प्रोडक्ट और UX टीम तैयार की।

• गूगल ने साल 2007 में इस कंपनी का अधिग्रहण कर लिया।

• गूगल के डिस्प्ले और वीडियो एडवर्टाइजमेंट के वॉयस प्रेसिडेंट के तौर पर उन्होंने लगभग 8 साल तक काम किया।

Neal Mohan की पत्नी कौन हैं? :-

भारतीय मूल के नील मोहन ने अमेरिका की नागरिकता ग्रहण कर ली हैं। उनकी शादी हिमा सरीन मोहन से हुई है। YouTube के CEO बनने के साथ नील मोहन भारतीय मूल की CEO की लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं। इस लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला, Adobe के सीईओ शांतनु नारायण और Alphabet के CEO सुंदर पिचाई शामिल हैं।

गूगल ने दिया नील मोहन को 10 करोड़ डॉलर :-

साल 2013 की एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने ये फैसला नील को Twitter में जाने से रोकने के लिए नील मोहन को 10 करोड़ डॉलर के स्टॉक्स दिए था। DoubleClick के CEO और गूगल एक्जीक्यूटिव David Rosenblatt ने साल 2010 में Twitter Join किया था।रिपोर्ट्स की मानें तो वो नील मोहन को उस वक्त Twitter के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर के तौर पर जॉइन करने का ऑफर आया था, लेकिन उन्होंने अपने पुराने बॉस David Rosenblatt को इस ऑफर के लिए मना कर दिया। उस वक्त गूगल ने उन्हें 10 करोड़ डॉलर स्टॉक्स के रूप में दिए थे।

9 साल तक रही Susan Wojiciki YouTube की CEO :-

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube के लीडरशिप में बड़ा बदलाव हुआ है। YouTube की CEO Susan Wojcicki ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। भारतीय मूल के नील मोहन Susan Wojcicki की जगह लेंगे। Neal Mohan अभी YouTube के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर हैं। आपको बता दें कि Susan Wojiciki ने निजी कारणों का हवाला देते हुए Susan Wojiciki यूट्यूब से इस्तीफा दिया।

ट्विटर हैंडल यूट्यूब क्रिएटर्स ने के संदेश को भी साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, “आज मैंने कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा है जिसमें घोषणा की कि मैं अपने परिवार, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत कार्यों पर केंद्रित एक नया अध्याय शुरू करने के लिए YouTube के CEO पद से इस्तीफा दे रही हूं। उन्होंने कहा है कि वे अपने जीवन का एक नया Chapter शुरू करने जा रही है। वे अपनी फैमिली, हेल्थ और पर्सनल प्रोजेक्ट को लेकर नया काम शुरू करेंगी। बता दें कि Susan Wojiciki यूट्यूब की Parent Company गूगल के साथ शुरुआती दिनों से जुड़ी हुई हैं।

ये तब की बात है जब गूगल के दो संस्थापक कैलिफोर्निया के एक गैरेज में सर्च इंजन बनाने के लिए काम कर रहे थे। बाद में वो गूगल की 16वीं स्टाफ बनी थीं और वे कंपनी में 25 सालों से जुड़ी हुई हैं।नील मोहन को बधाई देते हुए Susan Wojiciki ने कहा कि हम शॉर्ट्स, स्ट्रीमिंग और सब्सक्रिप्शन में जो कर रहे हैं वो शानदार है। Artificial intelligence के वादों के साथ, YouTube के सबसे रोमांचक अवसर आगे हैं, और नील हमारा नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हैं।

Susan Wojiciki ने बताया कि Neal Mohan एक शानदार लीडर हैं और वे इस बात को किसी से भी ज्यादा अच्छे तरीके से समझते हैं कि इस प्लेटफॉर्म को अभी और भविष्य में क्या चाहिए। सुसान ने कहा कि वे ट्रांजिशन पीरियड के दौरान कंपनी में बनी रहेंगी और नील मोहन को मदद करती रहेंगी। सुसान अभी गूगल और अल्फाबेट में बतौर सलाहकार काम करेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी YouTube को लेकर उतना ही भरोसा है जितना कि उन्हें 9 साल पहले था। YouTube के सर्वोत्तम दिन अभी आने वाले हैं।

Read also –

Meet World 1s’t Most Humanoid Robo With Facial Expression AMECA

भारत का अपना BharOS ऑपरेटिंग सिस्टम 2023, क्या Android और iOS को Replace कर पायेगी?

भारतीय मूल के Top 10 CEO :-

दुनियाभर की कई दिग्गज टेक कंपनियों के CEO भारतीय या भारतीय मूल के लोग हैं। Microsoft हो, Google हो या फिर IBM सभी जगहों पर भारतीय मूल के बड़े अधिकारी मौजूद हैं। इस लिस्ट में अब YouTube का नाम भी जुड़ गया है। YouTube के नए CEO नील मोहन हैं। Susan पिछले 9 साल से YouTube की CEO थीं उन्हें रिप्लेस करने वाले Neal Mohan पिछले कई साल से YouTube से जुड़े हुए हैं। नील पहले भी कंपनी में बड़ी भूमिका निभा रहे थे।

Sr. NoCompany CEO
1.GoogleSundar pichai
2.MicrosoftSatya nadella
3.AdobeSantanu Narayan
4.ChanelLina Nair
5.IBMArvind Krishna
6.Micron TechnologySanjay Malhotra
7.Palo Alto NetworkNikesh Arora
8.NetApp George Korean
9.Arista NetworksJayshree ullal
10.Master CardAjay pal Singh Banga

3 देशों में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री :-

इस दुनिया के 3 देशों में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, आयरलैंड के प्रधानमंत्री लिओ वराडकर तथा पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा भारतीय मूल के प्रधानमंत्री हैं। तथा भारतीय मूल के रूप में कमला हैरिस अमेरिका के उपराष्ट्रपति हैं। और इसमे गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली, सुरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी शामिल है। दुनिया में भारत के लगभग 30 देशों में 285 से ज्यादा सांसद भारतीय मूल के हैं।

Top 10 देश : जहां सबसे ज्यादा रहते हैं भारतीय :-

USA मैं सबसे ज्यादा मेक्सिको के लोग रहते हैं दूसरे नंबर पर भारत के लोग अमेरिका में सबसे ज्यादा रहते हैं। उसके बाद चाइना तथा फिलीपींस के लोग अमेरिका में सबसे ज्यादा लोग रहते हैं। अमेरिका में जो भारतीय उसमें 28% भारतीय विज्ञान और इंजीनियरिंग के हैं। तथा 70% मैनेजमेंट, बिजनेस तथा आर्ट्स के हैं।

Sr. NoCountry Population
1.USA44,60,000
2.UAE34,25,145
3.Maleshia29,87,950
4.Saudi Arab25,94,950
5.Myanmar20,09,207
6.Britain18,92, 000
7.Canada16,89,055
8.Sri Lanka15,04000
9.South Africa14,90,000
10.Kuwait10,29,861

इन खबरों को भी पढ़ें।

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर, 100 FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में 100 FIR दर्ज की हैं।

SDM के नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी जांच और 1 अप्रैल से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान होगा शुरू

बस्ती जिले के सभी 119 पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की जायेगी। तहसील के एसडीएम जांच संबंधित टीम का नेतृत्व करेंगे। सीएमओ को डीएम ने आदेश दिया है कि टीम में एक डॉक्टर और एक जिला स्तरीय अधिकारी शामिल किए जाएंगे। उन्होंने सीडीओ, एसडीएम डीडीओ, सीआरओ, पीडी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को टीम में स्थान देने के लिए कहा है।
Khushboo Guptahttps://untoldtruth.in/
Hii I'm Khushboo Gupta and I'm from UP ,I'm Article writer and write articles on new technology, news, Business, Economy etc. It is amazing for me to share my knowledge through my content to help curious minds.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

BEST DEALS

Most Popular