इंडिगो ने बिहार जाने वाले यात्री को राजस्थान पहुंचाया, DGCA ने पूछा- बोर्डिंग पास चेक क्यों नहीं किया

71

इंडिगो ने बिहार जाने वाले यात्री को राजस्थान पहुंचाया, DGCA ने पूछा- बोर्डिंग पास चेक क्यों नहीं किया इंडिगो एयरलाइंस ने बिहार जाने वाले एक यात्री को राजस्थान पहुंचा दिया। उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद यात्री को अहसास हुआ कि एयरलाइन ने उसे गलत फ्लाइट में बैठा दिया। मामला 30 दिसंबर का है, इसके बाद 31 जनवरी को इंडिगो ने पैसेंजर को पटना भेजा।

इंडिगो का कहना है कि यात्री गलत फ्लाइट पर चढ़ गया था। वहीं, DGCA ने पूछा कि अगर यात्री गलत फ्लाइट में चढ़ा था तो उसका बोर्डिंग पास अच्छे से चेक क्यों नहीं किया गया। DGCA ने मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

अंडमान-निकोबार के बंजर द्वीप से 7 विदेशी शिकारी गिरफ्तार

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के बंजर द्वी में छिपे सात विदेशी शिकारियों को सैनिकों ने अरेस्ट कया है। ANC और IRBN सैनिकों को यहां विदेशी शिकारियों के छिपे होने का इनपुट मिला था। सैनिकों ने अभियान चलाकर 31 जनवरी को इन्हें अरेस्ट किया। इसकी जानकारी सैनिकों ने आज जारी की है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में जैश के 6 आतंकी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जवानों ने 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। उनके साथियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

UP के उन्नाव में आगर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दो कारों की टक्कर, 5 की मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दो कारों की टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है।

पंजाब में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ, सरकार ने प्रति लीटर पर 90 पैसे सेस लगाया

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 90 पैसे प्रति लीटर सेस लगा दिया है। यह फैसला शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। इसके अलावा बैठक में मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रीकल व्हीकल पॉलिसी और नई उद्योग पॉलिसी को मंजूरी दी है।

पूर्व CM अमरिंदर सिंह की पत्नी कांग्रेस से सस्पेंड, भाजपा की मदद करने का आरोप

कांग्रेस ने पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और पटियाला से सांसद परनीत कौर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। परनीत पर बीजेपी की मदद करने का आरोप है। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब चुनाव से पहले ही भाजपा जॉइन कर ली थी, अब वे पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं।

अखिलेश यादव के काफिले की 6 गाड़ियां टकराईं, दो कार्यकर्ता घायल

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले में शामिल 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। कटरा बिल्हौर राजमार्ग पर हुए इस हादसे में 2 सपा कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के काफिले में शामिल 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। कटरा बिल्हौर राजमार्ग पर हुए इस हादसे में 2 सपा कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तब हुआ जब अखिलेश यादव एक कार्यक्रम में शामिल होने हरदोई जा रहे थे।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार को टेरर फंडिंग मामले में NIA कई जगह छापेमारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में कश्मीरी अलगाववादी नेता नईम खान की जमानत याचिका पर NIA को नोटिस जारी किया था। इसी मामले से जुड़े इनपुट मिलने के बाद ये एजेंसी ये कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here