संतकबीरनगर में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन0

86

संतकबीरनगर में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन:संतकबीर नगर में अटेवा पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में विकास भवन के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपने कार्य क्षेत्र में कार्य करते हुए सरकार के नीतियों का विरोध किया।

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष परमहंस गौतम ने कहा कि 1 अप्रैल 2004 से केंद्र सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था को बंद कर दिया है। जो कर्मचारियों के लिए दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सरकार की मनमानी रवैया से पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर दिया।

जबकि नई पेंशन व्यवस्था से कर्मचारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसके लिए सभी कर्मचारियों द्वारा निरंतर मांग कि जा रही है कि नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कर दी जाए। https://untoldtruth.in/%e0%a4%b8%e0%a5%81%

पेंशन बहाली के लिए सांसद प्रवीण निषाद से मिले कर्मचारी ।

सांसद प्रवीण कुमार निषाद के सामने रखी मांग उन्होंने कहा कि सरकार अगर हमारी मांगों को जल्द से पूरा नहीं करती है तो हम लोग 2024 के लोकसभा के चुनाव में वर्तमान सरकार के खिलाफ मतदान करने का काम करेंगे। इसको लेकर कर्मचारियों ने सांसद प्रवीण कुमार निषाद से मिलकर लोकसभा में पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाने की बात रखी। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि पुरानी पेंशन को लेकर सदन में आवाज उठाएंगे।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान जिला महामंत्री नरेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश, जिला संगठन मंत्री रामनिवास गौड़ गणेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष खलीलाबाद शिव प्रसाद गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष सेमरियावां, ब्लॉक अध्यक्ष नाथनगर, उदय राज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बघौली, ब्लॉक अध्यक्ष ” सदानंद चौधरी, विनोद कुमार, राजन, कुलदीप कुमार, सागर, आफताब आलम, शंभू यादव जिला मीडिया प्रभारी आदि कर्मचारी पदाधिकारी विकास भवन पर उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें…..

बीजेपी के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्षसहजानंद राय का स्वागत:

संतकबीर नगर में गोरखपुर क्षेत्र के नव निर्वाचित भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया है। शुक्रवार को जनपद के कांटे, सरैया सहित पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव और सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। https://youtu.be/nw3GBboe0S0

इस दौरान नवनिर्वाचित क्षेत्र अध्यक्ष सहजानंद राय ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में मुझ जैसे आम कार्यकर्ता पर गोरखपुर जैसे क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया है। इससे यह प्रदर्शित होता है

कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान बरकरार है। हम सभी को एकजुट होकर पार्टी को नित नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है और आने वाला नगर पालिका का चुनाव व लोकसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराएं। इस दिशा में हम सभी को एकत्र होकर कार्य करना होगा।

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का कार्यकर्ताओं ने कियास्वागत।

इस दौरान मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, जिला महामंत्री कौशलेंद्र सिंह दीपू, जिला उपाध्यक्ष सतपाल पाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख पाल पाल, नगर उपाध्यक्ष ई.सुधांशु सिंह, जिला मंत्री हैप्पी राय, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, मोतीलाल जयसवाल, व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरि, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, भाजपा नेता श्रवण कुमार अग्रहरी,

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री विवेकानंद वर्मा, सतविंदर पाल जज्जी, भाजपा नेता कमलेश जायसवाल, महिला मोर्चा की उर्मिला त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन अश्वनी गुप्ता, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, चेयरमैन संगीता वर्मा, श्याम सुंदर वर्मा, भाजपा नेता विकास गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें…..

संतकबीर नगर में मारपीट के आरोपियों को 3 साल जेल:

संतकबीर नगर जिले में बच्चों के बीच मारपीट मामले के बाद बड़ों में मारपीट हुई। कोर्ट ने इस मामले में आरोपियों को तीन साल की सजा सुनाई है। दुधारा थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में बड़े लोगों ने मारपीट कर एक पक्ष के लोगों को घायल कर दिया था। जिसमें सुनवाई करते हुए सत्र न्यायाधीश ने आरोपितों को तीन-तीन साल की कारावास की सजा सुनाई है।जिला शासकीय अधिवक्ता विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि दुधारा थानांतर्गत जामडीह निवासी बाबूलाल ने थाना दुधारा में प्रार्थना पत्र दिया था।

बताया था कि 26 जुलाई 2009 को सुबह करीब साढ़े 10 बजे नाग पंचमी के दिन घर पर लगे झूले में बच्चे झूल रहे थे। उसी झूले पर गांव के प्रदीप कुमार के घर के लड़के झूलने लगे। उन्हें मना करने पर प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, कौशिल्या, सुशीला, सुनील कुमार, विजय ‘कुमार, संगम लाठी, डण्डा, सरिया, खंती से लैस होकर उनके घर पर लाठी गाली-गुफ्ता व जान माल की धमकी देते हुए चढ़ आए। इसके बाद घर में घुसकर उनकी बहन बदामा को बुरी तरह से मारने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here