Gorakhpur News: शोहदे ने घर में घुसकर तमंचा तान छात्रा से की छेड़खानी, मांग में भटरा सिंदूर FiR दर्ज

70

Gorakhpur News: शोहदे ने घर में घुसकर तमंचा तान छात्रा से की छेड़खानी, मांग में भटरा सिंदूर FIR दर्ज Gorakhpur News गुलरिहा क्षेत्र में शोहदे ने घर में घुसकर तमंचा तान छात्रा से छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही मांग में सिंदूर भी भर दिया। घटना के समय पीड़ित घर में अकेली थी।

गोरखपुर : गुलरिहा क्षेत्र में शोहदे ने घर में घुसकर तमंचा तान छात्रा से छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही मांग में सिंदूर भी भर दिया। घटना के समय पीड़ित घर में अकेली थी। खेत से मां लौटी तो पीड़ित ने घटना की जानकारी दी। छात्रा के पिता की तहरीर पर छेड़खानी, पाक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। https://api.whatsapp.com/send?text=

घर में घुसकर की वारदात, घटना के समय अकेली थी किशोरी

पिता ने तहरीर में लिखा है कि गांव का विजय बहुत दिन से बेटी को परेशान कर रहा है। उसकी हरकत से परेशान होकर कक्षा आठ में पढ़ने वाली बेटी ने स्कूल जाना बंद कर दिया। बुधवार को दोपहर पत्नी के साथ वह खेत में काम करने गया था। घर में बेटी अकेली थी। इसकी जानकारी होने पर तमंचा लेकर विजय घर में घुस गया। तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी और बेटी के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर मांग में सिंदूर डाल दिया।

घर पहुंचने पर बेटी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। उलाहना देने पर आरोपित ने अपने साथियों संग मिलकर मुझे, मेरी बेटी और घर पर आए रिश्तेदारों को पीटा। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि गुलरिहा थाना पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहावीडियो

पीड़ित का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें वह युवक पर छेड़खानी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर मांग में सिंदूर भरने का आरोप लगा रही है।

इसे भी पढ़े…..

MP को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन, आज जेल से बाहर आएंगे नवजोत सिंह सिद्धू पढ़ें प्रमुख खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू थोड़ी देर में रिहा होंगे। इधर आईपीएल का दूसरा मुकाबला कोलकाता और पंजाब के बीच आज खेला जा रहा है।

देश और दुनिया में शनिवार को कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए, आज दिन भर की पांच बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express Train) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।वहीं, पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू थोड़ी देर में रिहा होंगे। रोड रेज केस में एक साल की सजा काट रहे नवजोत सिंह सिद्धू समय से पहले ही आज शनिवार को जेल से रिहा हो जाएंगे। रिहाई की सारी तैयारियां हो गई हैं। https://youtu.be/7f37OxlAgDg

इधर, आईपीएल 2023 का दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आज खेला जा रहा है। दोनों टीमों की नजर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने पर होगी। नीतीश राणा की अगुवाई में पहली बार केकेआर खेलना वाला है। वहीं, पंजाब किंग्स की कमान शिखर धवन के हाथों में है।

अब तक की प्रमुख खबरों पर एक नजर

1. PM Modi ने मध्य प्रदेश को दी पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express Train) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुध्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अन्य उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों में 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही है। वे तकनीकी रूप से उन्नत, स्वच्छ और समय पर हैं। टिकटों की कालाबाजारी का कभी कोई मामला सामने नहीं आया है।

2. थोड़ी देर में जेल से बाहर आएंगे नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू थोड़ी देर में रिहा होंगे। रोड रेज केस में एक साल की सजा काट रहे नवजोत सिंह सिद्धू समय से पहले ही आज शनिवार को जेल से रिहा हो जाएंगे। रिहाई की सारी तैयारियां हो गई हैं। पटियाला जेल के बाहर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि अभी कुछ औपचारिकताएं की जा रही हैं। करण सिद्धू का कहना है कि अभी कागजी कार्रवाई चल रही हैं।

3. केंद्रीय मंत्री अमित शाह पहुंचे मिजोरम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को मिजोरम के आइजोल में 2,415 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने PM-DevINE के तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र के बजट में 276% की वृद्धि की है। 2025 से पहले क्षेत्र के सभी 8 राज्यों की राजधानियां हवाई, रेल और सड़क मार्ग से जुड़ जाएंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here