“अखिलेश को देना चाहिए भ्रष्टाचार भूषण अवॉर्ड”:0 ब्रजेश पाठक

109

“अखिलेश को देना चाहिए भ्रष्टाचार भूषण अवॉर्ड”: ब्रजेश पाठक बोले- सपा घोटालेबाज थी, जिन 9 लोगों ने PM को लेटर लिखा वे सब करप्शन में डूबे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार घोटालेबाज सरकार थी। अगर भ्रष्टाचार भूषण का अवॉर्ड मिले, तो वो अखिलेश यादव को देना चाहिए। 9 नेताओं ने एक लेटर पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा । आरोप लगाया है कि एजेंसियां लगातार विपक्ष के नेताओं को टारगेट कर रही हैं।

इस लेटर को लिखने वाले सभी 9 नेता भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। अपने आप को बचाने के लिए ऐसे लेटर लिख रहे हैं। सभी 9 नेता जांच के दायरे में हैं। हम निष्पक्ष कार्रवाई कराएंगे। कोर्ट में सभी मामलों में मजबूती से पक्ष रख रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने भी लेटर पर किए थे साइन

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने सपा पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- अखिलेश यादव को मिलना चाहिए भ्रष्टाचार भूषण Award

उन्होंने कहा, ”आपको बताना चाहता हूं कि नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी इस लेटर पर साइन किए हैं। सपा सरकार में भ्रष्टाचार में डूबी रही है। सपा शासन में 2 हजार करोड़ एम्बुलेंस घोटाला हुआ। रिवर फ्रंट, JPNIC घोटाला, भूखंड आवंटन, खनन के घोटाले सपा सरकार में हुए। अखिलेश सरकार में लैपटॉप घोटाला भी हुआ। ये फेहरिस्त लंबी है।”

सपा सरकार में पुलिस और समाजवादी पेंशन मेंघोटाला हुआ

डिप्टी सीएम ने कहा, “पुलिस भर्ती और समाजवादी पेंशन में भी बड़ा घोटाला हुआ। चयन आयोग भी घोटाले से अछूता नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि आज अचानक सपा सरकार के घोटाले कैसे खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा के नेता जनता के सामने झूठी तस्वीर बढ़-चढ़कर पेश कर रहे हैं। इसलिए आज सामने आकर हकीकत बता रहा हूं। कानून का राज स्थापित करने वाली कार्रवाई होती रहेगी।

https://www.youtube.com/live/gjnsZvycQ1A?feature=share

उन्होंने कहा कि अखिलेश, जिन एक्सप्रेस-वे का जिक्र करते नहीं थकते हैं। उनके निर्माण में भी घोटाला हुआ। पशुपालन में भी घोटाला हुआ। सांडों को लगाने के लिए आए इंजेक्शन, सिर्फ खपाए गए।

सपा सरकार में घाट निर्माण में 150 करोड़ का हुआ थाघोटाला

वाराणसी में भी घाट निर्माण में 150 करोड़ का घोटाला हुआ। । योगी सरकार भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई कर रही है। प्रदेश की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ है। सपा की सरकार में सिर्फ घोटाला हुए। समाजवादी सरकार में जनता के पैसे का दुरुपयोग हुआ। उनकी पार्टी के नेता आजम खान को पूरा जानता है। उन्होंने क्या-कुछ किया।

ये भी पढ़ें..

विपक्षी नेताओं की PM को चिट्ठी- सिसोदिया गिरफ्तारी ने दिखाया- हम लोकतंत्र से तानाशाही में बदल गए

चिट्‌ठी लिखने वाले 9 विपक्षी नेताओं में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं।

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर 9 विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। इन नेताओं में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हैं।

AAP सांसद संजय सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मनीष सिसोदिया को CBI मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। एजेंसी उनसे झूठे कबूलनामे पर हस्ताक्षर करने के लिए फोर्स कर रही है। उनसे कहा जा रहा है कि हम आपको सारे आरोप लिखित में दे रहे हैं, आप इस पर हस्ताक्षर कर दें।

इधर, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर 9 विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। इन नेताओं में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं। चिट्ठी में लिखा है कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी यह दिखाती है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश से तानाशाही शासन में तब्दील हो गया है।

दरअसल, शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में सिसोदिया की पेशी हुई थी। यहां उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन कोर्ट ने 10 मार्च तक के लिए जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया उनकी दो दिन की रिमांड और ददा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here