छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला,10 जवान और एक ड्राइवर शहीद

41
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला,10 जवान और एक ड्राइवर शहीद

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने घात लगाकर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) फोर्स के जवानों पर हमला कर दिया और उन्होंने जवानों से भरी गाड़ी को आईईडी हमले में उड़ा दिया| इस हमले में DRG के 11 जवान शहीद हो गए हैं|

इनमें 10 DRG के जवान और एक ड्राइवर थे | नक्सलियों ने रोड के बीचोबीच लैंडमाइन बिछाई हुई थी और यह आईईडी धमाका इतना जबरदस्त था कि रोड पर कई जगह फुट कर गहरा गड्ढा हो गया है और जवानों के वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं|

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला,10 जवान और एक ड्राइवर शहीद

बस्तर के IG सुंदरराज ने बताया कि अरनपुर के पालनार क्षेत्र में नक्सलियों ने जवानों को अपना निशाना बनाया | फिलहाल नक्सलियों की तलाश अभियान जारी है| सूत्रों के मुताबिक DRG के जवान कल ऑपरेशन पर गए थे और लौटते समय नक्सलियों ने यह हमला कर दिया|

जानकारी के मुताबिक इस हमले में प्रधान आरक्षक जोगा सोढी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो, नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी, लखमू मरकाम, जोगा कवासी, हरिराम मण्डावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम, जगदीश कवासी शहीद हो गए| वहीं निजी वाहन का चालक धनीराम यादव की भी इस हमले में जान चली गई|

इसे भी पढ़े :- UP Board District Wise Topper List :-

नक्सलियों को DRG के जवान देते थे टक्कर :-

पिछले कई वर्षों में नक्सलियों को आत्मसमर्पण कराने के लिए DRG के जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है| सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि कई पूर्व नक्सली नेता अब छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ DRG में ही काम कर रहे हैं|

DRG का गठन 2008 में हुआ था :-

2008 में नक्सलवादी उप्रणाली को खत्म करने के लिए एक विशेष बल जिसका नाम “DRG” था, की स्थापना की गई थी। इस बल को सबसे पहले कांकेर और नारायणपुर में तैनात किया गया था। इसके बाद, 2013 में बीजापुर और बस्तर और फिर 2014 में सुकमा और कोंडागांव में भी इसका इस्तेमाल किया गया था। अगले साल, 2015 में दंतेवाड़ा में इस बल का तैनात करना शुरू हुआ था।

राज्यपाल और सीएम ने भी जताया दुख :-

  • गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी ट्वीट में दंतेवाड़ा में हुए कायरतापूर्ण हमले से क्षुब्ध होने का व्यक्त किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से बात की है और राज्य सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। शहीद जवानों के परिवारों के प्रति उनकी संवेदना व्यक्त की गई है।
  • राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भी नक्सली हमले में शहीद जवानों की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को नक्सलवाद को खत्म करने के लिए कड़ी संयुक्त प्रयास करने की अपील की है।
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी बयान में हमले को लेकर दुख का इजहार किया है और शहीद जवानों के परिवारों के प्रति उनकी संवेदना व्यक्त की है। वे नक्सलवाद को खत्म करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में हमारे जवान शहीद हो गए हैं। नक्सलियों की इस कायराना हरकत से बहुत ज्यादा परेशानी होती है। नक्सलवाद को कुचलने के लिए सभी सरकारों को तत्काल सख्त कदम उठाने की जरूरत है। शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें!

इसे भी पढ़े :- Meet the Artists of Inside Motion Pictures who made Sidhu Moosewala’s ‘Mera Na’ Song

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here