गोरखपुर में बदमाशों ने किन्नर को मारी गोली, बस्ती में महिला की हत्या, पढ़ें- 5 टॉप खबरें

181

गोरखपुर में बदमाशों ने किन्नर को मारी गोली, बस्ती में महिला की हत्या, गोरखपुर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि दिनदहाड़े एक किन्नर को गोली मार दी। पीठ में दो गोली लगने पर किन्नर घायल होकर जमीन पर गिर गई। उधर बस्ती में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई है।

दिनदहाड़े एक किन्नर को गोली मार दी।

https://youtu.be/jS8p3KJgytU

2- Basti News: खेत में सरसों काटने गई महिला का गला रेतकर हत्या, एक अंगुली भी काटी जांच में जुटी पुलिस

बस्ती जिले के सेमरा गांव में सरसो काटने गई 45 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। एक अंगुली भी काटकर अलग कर दी गई है। रविवार सुबह खेत की ओर गए बच्चों की नजर शव पर पड़ी तो लोगों ने इसकी सूचना थाने पर दी। देखते ही देखते घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई।

इसके लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग सहम गए हैं। वहीं एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी घटना की जानकारी पाते ही एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी, सीओ रुधौली और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।https://untoldtruth.in/wp-admin/post.php?post=94172&action=edit

3- गोरखपुर में शोहदे का दुस्साहस, आपत्तिजनक वीडियो भेज तोड़वा दी युवती की शादी, परिवार को जान से मारने की धमकी

दोस्त की बहन पर बुरी नजर रखने वाला शोहदा अब शादी करने का दबाव बना रहा है। परिवार के लोगों ने दूसरी जगह शादी तय की, तो लड़के वालों के पास आपत्तिजनक वीडियो भेजने लगा। दो बार रिश्ता टूटने के बाद युवती की मां ने शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने देवरिया जिले के रहने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

दोस्त की बहन पर बुरी नजर रखने वाला शोहदा अब शादी करने का दबाव बना रहा है। परिवार के लोगों ने दूसरी जगह शादी तय की, तो लड़के वालों के पास आपत्तिजनक वीडियो भेजने लगा। दो बार रिश्ता टूटने के बाद युवती की मां ने शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने देवरिया जिले के रहने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

4- रेल यात्री कृपया ध्यान दें! रास्ता बदलकर गोरखपुर से गुजरेंगी आठ ट्रेनें, यहां पढ़ें- पूरी जानकारी

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर बाराबंकी- अयोध्या केंट-अकबरपुर- जफराबाद खंड पर गोशाईंगंज- दर्शन नगर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा। मार्ग बदलने की वजह से आठ ट्रेनें गोरखपुर से होकर गुजरेंगी। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।

5- Gorakhpur News: कैशियर को उठा गई महराजगंज पुलिस, अधिकारियों को भी नहीं थी जानकारी- दारोगा समेत

दुष्कर्म के आरोपित माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कैशियर को महराजगंज जिले के नौतनवां थाने की पुलिस शनिवार की शाम उठा ले गई। पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को भी नहीं दी। कैशियर के अपहरण की सूचना पर जिले की पुलिस चार घंटे तक परेशान रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात में मामले की जानकारी होने पर एसपी महराजगंज ने बिना सूचना के कैशियर को पकड़कर लाने वाले नौतनवां थाने के दारोगा व दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…..

Basti News: मतांतरण की अफवाह फैलाने वाले दो आरोपित गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

मामला परशुरामपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपितों ने मंद बुद्धि युवक को टोपी पहनाकर फोटो खिंचकर मतांतरण की सूचना देते हुए वायरल कर दिया था। मामले में शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की है। आरोपितों से पूछताछ जारी है।

बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने के जगन्नाथपुर ग्राम पंचायत के उसकवां टोला में एक व्यक्ति के मतांतरण की अफवाह फैलाने के मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपितों में मुस्तकीम उर्फ मुस्लिम बाबा निवासी निमाली, कोतवाली व जनपद बागपत व याकूब उर्फ अवतार निवासी जगन्नाथपुर टोला उसकवां थाना परशुरामपुर शामिल हैं। मामले में एक आरोपित को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here