माइक पोम्पिओ का दावा‌ : क्या चीन के कारण QUAD में शामिल हुआ था भारत 2023

113

माइक पोम्पिओ ने अपनी किताब में बताया है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन किस तरह QUAD में भारत को शामिल करने में कामयाब रहा।

वॉशिंगटन : अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने यह दावा किया है कि 4 देशों के समूह QUAD में शामिल होने के पीछे का सबसे बड़ा कारण भारत का पड़ोसी देश चीन था। उन्होंने कहा कि विदेश नीति को लेकर स्वतंत्र रुख अपनाने वाले भारत को चीन के आक्रामक कदमों के कारण अपनी रणनीतिक स्थिति में बदलाव करना पड़ा और वह Quad में शामिल हुआ। बता दें कि भारत और चीन के बीच 31 महीने से पूर्वी लद्दाख में सीमा पर गतिरोध जारी है।

भारत की क्वाड में हुई थी वाइल्ड कार्ड एंट्री :-

पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में जून 2020 में घातक झड़प के बाद दोनों देशों के संबंधों में तनाव पैदा हो गया है। भारत का कहना है कि जब तक भारत और चीन के बॉर्डर पर शांति स्थापित नहीं हो जाती, तब तक द्विपक्षीय संबंध सामान्य नहीं हो सकते।

माइक पोम्पिओ का दावा‌ : क्या चीन के कारण QUAD में शामिल हुआ था भारत

माइक पोम्पिओ ने मंगलवार को अपनी किताब ‘नेवर गिव एन इंच: फाइटिंग फॉर अमेरिका आई लव’ में भारत को क्वाड में ‘वाइल्ड कार्ड एंट्री’ बताया, क्योंकि वह समाजवाद की विचारधारा पर स्थापित राष्ट्र है और उसने कोल्ड वॉर के दौरान न तो अमेरिका और न ही तत्कालीन USSR का साथ दिया था।

कुछ साल में भारत ने बदला अपना रुख :-

माइक पोम्पिओ ने अपनी इस पुस्तक में लिखा, ‘इस देश ने किसी भी वास्तविक गठबंधन प्रणाली के बिना अपना रास्ता खुद बनाया है और मोटे तौर पर अब भी ऐसा ही है, लेकिन चीन के कदमों के कारण भारत ने पिछले कुछ साल में अपना रणनीतिक रुख बदला है।’ माइक पोम्पिओ ने बताया कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन किस तरह क्वाड में भारत को शामिल करने में कामयाब रहा।

अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया ने संसाधनों से संपन्न हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन की दादागिरी से निपटने के लिए क्वाड का गठन किया था।‘चीन ने पाकिस्तान से अपने रिश्ते की मजबूत :-माइक पोम्पिओ ने लिखा, ‘चीन ने अपने ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ के जरिए भारत के कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ रिश्ते काफी मजबूत कर लिए। चीनी बलों ने जून 2020 में सीमा पर झड़पों में 20 भारत के जवानों की हत्या कर दी थी।

उस घटना के कारण भारती के जनता ने चीन के साथ अपने देश के संबंधों में बदलाव की मांग की। भारत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा टिकटॉक सहित और चीनी ऐप के ज्यादातर ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया। इस बीच, एक चीन के वहां से आया हुआ कोरोना वायरस लाखों भारतीय नागरिकों की जान ले रहा था।

वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://youtu.be/3UC7zQyIrrA

’माइक पोम्पिओ ने शिंजो आबे को किया याद :-

माइक पोम्पिओ ने कहा, ‘मुझसे कभी-कभी पूछा जाता था कि भारत चीन से दूर क्यों चला गया और मैं भारत का ही स्टैंड बता देता था कि ऐसे में आप क्या करते? वक्त बदल रहा है और हमारे लिए कुछ नया करने की कोशिश करने और अमेरिका और भारत को पहले से ज्यादा करीब लाने के मौके पैदा कर रहा है।’

माइक पोम्पिओ ने अपनी किताब में जापान के पहले प्रधानमंत्री शिंजो आबे को असाधारण साहस और दूरदृष्टि वाला वैश्विक नेता बताया है। उन्होंने साहस दिखाने और चीनी आक्रामकता के खिलाफ खड़े होने के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की भी काफी तारीफ की है।

इसे भी पढ़ें।

भारत का अपना BharOS ऑपरेटिंग सिस्टम 2023, क्या Android और iOS को Replace कर पायेगी?

ग्लोबल वार्मिंग के क्या कारण है?

भारत कर रहा है 2023 की हॉकी विश्व कप की मेजबानी

LIC में IPO के जरिए 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी भारत सरकार ने बेच दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here