BRD Medical College : देश के टॉप 10 में शामिल हुआ गोरखपुर का यह कालेज

251

गोरखपुर के BRD Medical College देश के Top 10 हास्पिटल में शामिल हुआ है। Baba Raghav Das Medical College ने देश में 8वां स्थान प्राप्त कर लिया है, जबकि जिला अस्पताल को 9वां स्थान प्राप्त हुआ है।

BRD Mediacl College Gorakhpur : Baba Raghav Das Medical College ने पूरे देश में एक बेहतरीन रैंकिंग हासिल की है। आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट (ABHA) रजिस्ट्रेशन के मामले में यह Baba Raghav Das Medical College ने देश में 8वां स्थान प्राप्त कर लिया है, जबकि जिला अस्पताल को 9वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह पहली बार है जब BRD Medical College ने राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी सफलता पाई है।

लेकिन अगर हम इस कालेज के शुरुआती दिनों की बात करें तो यह पहले बदहाली का शिकार था। योगी आदित्यनाथ के CM बनने के बाद 6 सालों में इस कॉलेज ने कई कीर्तिमान स्थापित कर दिया हैं। आज यह कई अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से युक्त बन‌ गया है। आइए, जानते हैं इसकी अब तक के सफर पर। कि यह कॉलेज कैसे टॉप 10 में शामिल हो गया है।

बाबा राघव दास कौन है? :-

इस मेडिकल कॉलेज का नाम जिस व्यक्ति के नाम पर पड़ा है वह प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने के साथ ही महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा चुके हैं। बाबा राघव दास का जन्म 12 दिसंबर, 1896 में हुआ था।

यह मूलरुप से भारत के महाराष्ट्र राज्य के रहने वाले थे। बाबा राघव दास गोरखपुर मंडल के देवरिया जिले के बरहज में अपनी साधना स्थली भी बनाई थी। इनके बचपन का नाम राघवेंद्र था। महात्मा गांधी इन्हें राघव दास के नाम से पुकारते थे।

BRD Medical College की स्थापना कब हुई? :-

BRD Medical College की स्थापना 1972 में हुई थी। यह पहले गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध था। उस समय यह मच्छर जनित बीमारियों के जांच के लिए एक सेंटर था। धीरे- धीरे इसे कॉलेज का रुप दिया जाना प्रारम्भ किया गया था।

नेपाल, बिहार सहित पूर्वांचल के कई जिलों के मरीजों की संख्या यहां धीरे-धीरे बढ़ती गयी। धीरे धीरे यह एक बड़े केन्द्र के रुप में हो गया। लेकिन आपको बता दें कि यहां न तो कोई सुविधाएं बढ़ी और न ही कोई व्यवस्थाओं में कोई सुधार हुआ। जैसे- तैसे बस यह चलता रहा।

मरीजों को उत्तम सेवा प्रदान किए जा रहे हैं :-

BRD Medical College में नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलॉजी, सर्जिकल ऑकोलोजी, यूरोलॉजी, सात मॉड्यूलर ओटी,न्यूरो सर्जरी, कैंसर सर्जरी, स्पाइन सर्जरी, कैथ लैब मरीजों को उत्तम सेवा प्रदान किए जा रहे हैं।देश में जहां प्रयागराज के तेज बहादुर सप्रू हॉस्पिटल को पहला स्थान मिला हैं वहीं गोरखपुर के BRD Medical College को आठवां व जिला अस्पताल को नौवां स्थान मिला।

Read also –

https://newsxpresslive.com/chatgpt-failed-miserably-in-upsc-exam/

इसकी सफलता में सीएम योगी का बड़ा योगदान :-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर के सांसद के रूप में थे तब उन्होंने यहां के विकास और व्यवस्था को सुधार करने के लिए रोड से संसद तक कई बार आवाज उठाई लेकिन उनका प्रयास कामयाब नही हुआ। और कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। किन्तु उनकी कोशिश व मेडिकल कॉलेज को उत्तम स्वास्थ्य केंद्र बनाने का उनका संघर्ष जारी रहा। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद BRD Medical College में कई प्रकार के बड़े परिवर्तन नजर आने लगे। यहां की व्यवस्थाओं में सुधार होने लगा और विकास ने तेजी से गति होने लगी।

वहीं, साल 2017 के बाद से ही मरीजों के इलाज के तमाम आधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं को लाभ दिया जा रहा है। पूर्वांचल की बड़ी-बड़ी बीमारियों के रिसर्च के लिए RMRC लैब की स्थापना हुई तो इसमें 500 बेड के सुपर स्पेशिएलिटी हाॅस्पिटल में आधुनिक इलाज की सुविधा उपलब्ध है। यहां बड़ी से बड़ी बीमारियों से निपटने की पूरी व्यवस्था उपलब्ध है।

यहां नेपाल- बिहार से भी आते हैं मरीज :-

BRD Medical College में केवल गोरखपुर के मरीजों का ही इलाज नहीं किया जाता है बल्कि गोरखपुर के साथ ही बस्ती सहित पूर्वांचल के कई जिलों के मरीज यहां उपचार कराने आते हैं। इसके साथ ही नेपाल व बिहार से भी मरीज यहां उपचार के लिए आते हैं। आंकडों के हिसाब से देखें तो यहां हर साल 60 से 65 हजार मरीज आते हैं।

इन खबरों को भी पढ़ें।

अमेरिका ने अरुणाचल प्रदेश को बताया भारत का अभिन्न हिस्सा0

सहजनवां में बनेगा ग्रामीण स्टेडियम , शासन ने दिया 10.43 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी

बस्ती में बनेगा पैलिएटिव वार्ड, बेहतर चिकित्सीय उपचार देने के लिए 15 जिलों में पैलिएटिव वार्ड बनाने का फैसला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here